दिल्ली पहुंचे विधायक रिकेश सेन: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर दी बधाई

विधायक रिकेश सेन ने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात
भिलाई। छत्तीसगढ़ के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सोमवार को नई दिल्ली में बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। भेंट के दौरान उन्होंने संगठन के कार्यों में और अधिक ऊर्जा, गति व समर्पण के साथ कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। इस दौरान श्री सेन ने क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों और वैशाली नगर विधानसभा में विकास कार्यों से उन्हें अवगत करवाया।
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश गागड़ा ने दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बीते दिनों नीलू शर्मा समेत कई भाजपाइयों ने की थी मुलाकात
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष और केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नीलू शर्मा ने मंगलवार को नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट की। श्री शर्मा ने उन्हें नवदायित्व की शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन किया। श्री शर्मा ने बताया कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। जहां एक सामान्य कार्यकर्ता संगठन के शीर्ष पद पर पहुंच सकता है। नितिन नबीन की सांगठनिक क्षमता और सरल स्वभाव प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। छत्तीसगढ़ में संगठन के प्रभारी रहते हुए उन्होंने पार्टी के चुनावों में शानदार जीत दिलाई है, निश्चित ही उनके नेतृत्व में संगठन और सशक्त होगा।

