पटाखा हादसे में झुलसा 9 साल का अभिषेक: भिलाई विधायक रिकेश सेन ने कराया विशेष इलाज

भिलाई विधायक रिकेश सेन ने कराया विशेष इलाज
X

पटाखे जलाते समय झुलसा 9 साल का अभिषेक

दीपावली पर पटाखे जलाते समय झुलसे अभिषेक यादव का बेहतर इलाज विधायक रिकेश सेन की पहल पर भिलाई सेक्टर-9 बर्न युनिट में किया जा रहा है, उन्होंने पूरे उपचार का खर्च स्वयं उठाने का आश्वासन दिया।

भिलाई। दीपावली के दौरान पटाखे जलाते समय झुलसे 9 वर्षीय अभिषेक यादव के बेहतर उपचार के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कदम उठाया। उनकी पहल से बालक को भिलाई सेक्टर-9 हास्पीटल की बर्न युनिट में शिफ्ट किया गया।

विधायक रिकेश सेन, जो वर्तमान में बिहार चुनाव में भाजपा के प्रवासी प्रभारी के रूप में गरखा और अमरोहा में एनडीए प्रत्याशियों की जीत की रणनीति में व्यस्त हैं, जैसे ही अभिषेक के झुलसने की खबर सुनी, तुरंत कार्रवाई की।

सेक्टर-9 हॉस्पिटल की बर्न युनिट में विशेष इलाज।
अभिषेक के पिता और माता उषा यादव, आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण साधारण आय से करते हैं। उपचार के लिए मदद की गुहार लगने पर विधायक ने बिहार से ही वरिष्ठ चिकित्सकों से संपर्क कर बालक को भिलाई के पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 की बर्न युनिट में भर्ती करवाया।

बच्चे की वर्त्तमान स्थिति।
अभिषेक का चेहरा और दोनों हाथ बुरी तरह झुलस चुके हैं। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उसकी देखभाल कर रही है। विधायक रिकेश सेन ने बच्चे के उपचार का पूरा खर्च उठाने का भरोसा परिजनों को दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story