भाटापारा में बछड़े पर क्रूर हमला: गौ सेवकों के हंगामे के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

आरोपी इमरान कुरैशी
तुलसीराम जायसवाल- भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने गाय के जीवित बछड़े को काटने की कोशिश की है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला हटरी बाजार भाटापारा में 13 नवंबर की रात लगभग 9 बजे की है। जब एक व्यक्ति द्वारा बछड़े को चाकू से घायल कर दिया गया। बता दें कि, इस क्रूर हरकत को करते वक्त आरोपी नशे में था और उसने यह स्वीकार कर लिया है। सूचना मिलते ही गौ सेवकों की मदद से बछड़े का प्राथमिक उपचार कराया गया और उसे सुरक्षित रूप से गौशाला में शिफ्ट किया गया।
भाटापारा के हटरी बाजार में एक युवक द्वारा जीवित बछड़े को चाकू से घायल करने की घटना से शहर में आक्रोश। पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया। @BalodaBazarDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/iY4B07hYJF
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 14, 2025
10 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 625/2025 धारा 325 बीएनएस एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया। थाना भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र 10 घंटे के भीतर आरोपी इमरान कुरैशी (उम्र 29 वर्ष), निवासी हटरी बाजार सदर बाजार भाटापारा को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद
घटना में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है। बछड़े की स्थिति वर्तमान में सामान्य बताई गई है तथा उसका लगातार इलाज और मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह कृत्य शराब के नशे में किया।
बलौदा बाजार जिले के भाटापारा शहर में अज्ञात लोगों द्वारा गाय के जीवित बछड़े को काटने की कोशिश की गई है। जिसे लेकर गौ सेवकों ने आंदोलन शुरू किया है। @BalodaBazarDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/HMelztSFYC
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 14, 2025
शहर के अधिकांश बाजार रहे बंद
उल्लेखनीय है कि, घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवक मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस अमानवीय घटना के विरोध में और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर गौ सेवकों ने शुक्रवार को भाटापारा शहर बंद कराने की अपील की, जिसके बाद शहर के अधिकांश बाजार बंद रहे।
गौ सेवकों ने दी चेतावनी
गौ सेवकों ने कहा कि, शहर में इस प्रकार की घटनाएँ असहनीय हैं और प्रशासन को दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि, यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।
