रजक दंपत्ति राज्य अलंकरण से सम्मानित: शिक्षक दंपत्ति को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया गया सम्मान

रजक दंपत्ति राज्य अलंकरण से सम्मानित : शिक्षक दंपत्ति को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया गया सम्मान
X

शिक्षिका लेखा रजक को राज्य अलंकरण से किया गया सम्मानित

शिक्षक धनेश रजक और उनकी पत्नी लेखा रजक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्य अलंकरण छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है।

बेमेतरा। शिक्षक धनेश रजक और उनकी पत्नी लेखा रजक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्य अलंकरण छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। शासकीय प्राथमिक शाला खपरी धोबी में पदस्थ प्रधान पाठक धनेश रजक और और उनकी धर्मपत्नी लेखा रजक जो शासकीय प्राथमिक शाला सुवरतला विकास खंड साजा में पदस्थ है। दोनों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए रायपुर में राज्य अलंकरण छत्तीसगढ़ गौरव 2025 से सम्मानित किया गया है।

प्रधान पाठक धनेश रजक एक उत्कृष्ट शिक्षक के साथ- साथ नृत्य, गायन, वादन, और मंच संचालन, कब्बड्डी खेल के बहुत ही अच्छे शिक्षक है, और अपने विद्यालय के नन्हें बच्चों को अपने जैसे बनाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। पाठ से कविता को गीत का रूप देकर हारमोनियम बजाकर बच्चों को उस कविता सभी कविताओं को कंठस्थ कराने का प्रयास करता है, बच्चों को तबला हारमोनियम सिखाने का प्रयास कर रहे हैं। विद्यालय में नन्हें बच्चों को छत्तीसगढ़ की हर एक तीज तिहार को अच्छे से मनाकर उनको हर एक त्योहार क्यों मनाया जाता है कि जानकारी बच्चों को बताते है, विद्यालय मे स्वयं के खर्च से बहुत सा पेड़ लगाये है, जहाँ बच्चे स्वस्थ मन से छांव में खेलते है।

बच्चों को अभिभावक जैसा करते हैं सहयोग
धनेश रजक बच्चों के दुख- सुख में एक अभिभावक जैसा सहयोग करते हैं। विद्यालय के दीवारों में सुन्दर पेंटिंग करा कर विद्यालय को आकर्ष बनाया है, समाज सेवकों, पालकों, समुदाय से, जनप्रतिनिधियों से विद्यालय हित बच्चों के हित में बात रखकर बहुत सा काम कराया है, जिससे सीधे बच्चों को विद्यालय भौतिक सुविधाओं मे वृद्धि हुई है। प्रधान पाठक धनेश रजक अपने नेतृत्व में विद्यालय को आकर्षक बनाया है, बच्चों के घर जाकर पालकों से अच्छा व्यवहार बनाया है, जिससे बच्चे नियमित स्कूल आते हैं। 14 अगस्त 2025 को धनेश रजक के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों का नृत्य जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार पाया था, जहाँ स्वयं जिलाधिश व जन-प्रतिनिधियों ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति को पुनः प्रस्तुति का अवसर दिया था। अनेक ऐसे उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्कृष्ट प्रधान पाठक के रूप मे बहुत बार सम्मान प्राप्त कर लिऐ हैं और आज शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ ने राज्य अलंकरण छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया है।


शिक्षिका लेखा रजक बच्चों को पढ़ातीं हैं गणित
धनेश रजक की धर्मपत्नी सहायक शिक्षिका लेखा रजक शासकीय प्राथमिक शाला सुवरतला में पदस्थ है। कहा जाता है बच्चों के बहुत ही प्रिय शिक्षिका है, गणित विषय की सहायक शिक्षक है। बच्चों को खेल खेल में गणित विषय की पढ़ाई कराती है। कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देना,गरीब बच्चों का मदद करना, नवाचारी गतिविधियां के माध्यम से पढ़ाई-लिखाई कराना, ऐसे अनेकानेक सेवा के कारण शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ संस्थापक संजय कुमार मैथिल, अध्यक्ष मीना भारद्वाज, कार्यक्रम प्रभारी मोहित कुमार शर्मा प्रदेश सलाहकार डॉ राजेन्द्र पाटकर, संरक्षक परस साहु, ने छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया है।

स्कूल के शिक्षकों ने दी बधाई
उनको सम्मान प्राप्त होने पर प्रधान पाठक धनेश रजक व सहायक शिक्षक लेखा रजक को सरपंच ग्राम पंचायत खपरी धोबी गिरधारी निर्मलकर, सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव गहिरा पुष्पांजलि यदु, डाईट प्राचार्य जे के घृतलहरे, विकास खंड शिक्षा अधिकारी साजा निलेश चंद्रवंशी, डाईट व्याख्याता थलज कुमार साहू, संकुल प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा, संकुल समन्वयक मनोज कुमार वर्मा, प्रभारी प्रधान पाठक तारकेश्वर निर्मलकर, शिक्षक चंद्रशेखर कश्यप, सहायक शिक्षक -थुकेल राम तारम, विजय लक्ष्मी रावत, संकुल समन्वयक मनी राम श्रीवास, प्रधान पाठक सुनीता जोशी, बसंत कौशिक, शिक्षक -संतोष कुमार ठाकुर, खुबी राम साहू, बेला ध्रुव, माहेश्वरी साहू व सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष अजय यादव सहित सभी पदाधिकारि सदस्यों ने सम्मान मिलने पर रजक दंपति को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story