बेमेतरा में प्रधान पाठक हिम कल्याणी का सम्मान समारोह: सैगोना गांव के बच्चों के लिए की समर्पण, ग्रामीणों ने की सराहना

बेमेतरा में प्रधान पाठक हिम कल्याणी का सम्मान समारोह
X

सम्मानित करते हुए

बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड के ग्राम सैगोना में प्रधान पाठक हिम कल्याणी सिन्हा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और नवाचार की मिसाल प्रधान पाठक हिम कल्याणी बनीं। उनके पूर्व कार्यस्थल ग्राम सैगोना में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 17 वर्षों तक सैगोना की शासकीय प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बच्चों को नई तकनीक से शिक्षित करने के साथ विद्यालय के भौतिक विकास में भी अहम योगदान दिया।

हिम कल्याणी सिन्हा ने अपने कार्यकाल के दौरान 150 से अधिक टीएलएम (सहायक शिक्षण सामाग्री) तैयार किए, बच्चों के लिए स्मार्ट टी.वी., ग्रीन मेट, खिलौना कार्नर उपलब्ध कराया और विद्यालय को स्मार्ट शाला बनाने के लिए 10 हजार तक की नगद राशि भेंट की। इसके लावा विद्यालय के कक्षों में टाइल्स लगवाने जैसे कार्य भी उन्होंने अपने व्यक्तिगत व्यय से किए।


5 हजार रुपए देने की भी घोसणा
गाँव में आयोजित इस सम्मान समारोह में जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर वर्मा, ग्राम सरपंच देवचरण वर्मा, उपसरपंच विनय सिन्हा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए हिम कल्याणी सिन्हा ने विद्यालय के भौतिक विकास के लिए 5 हजार रुपए और प्रदान करने की घोषणा की। ग्रामवासियों ने उनके 17 वर्षों के अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें सर आँखों पर बिठाया और कहा कि, हिम कल्याणी सिन्हा का समर्पण सैगोना गांव के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा


ये हुए शामिल
इस आयोजन में जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर वर्मा, ग्राम सरपंच देवचरण वर्मा, उपसरपंच विनय सिन्हा, नवयुवक दुर्गाउत्सव समिति के संयोजक संदीप सिन्हा, सहसंयोजक अमित सिन्हा, यशवंत साहू, शिव सिन्हा, टिकेंद्र सिन्हा, योगेश वैष्णव, प्यारे लाल पटेल, कुलदीप सिन्हा के हाथों से प्रधान पाठक हिम कल्याणी सिन्हा सम्मानित किए गए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story