पृथ्वी को बचाने का संकल्प: स्कूली बच्चों ने पत्तों से बनाई विभिन्न आकृतियां

पृथ्वी को बचाने का संकल्प : स्कूली बच्चों ने पत्तों से बनाई विभिन्न आकृतियां
X

 स्कूली बच्चों ने पत्तों से बनाई विभिन्न आकृतियां

बेमेतरा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला बैजी के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने पेड़-पौधोें के पत्तों से विभिन्न प्रकार की आकृतियां बनाई।

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला बैजी के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर बच्चों ने पेड़-पौधोें के पत्तों से विभिन्न प्रकार की आकृतियां बनाई। संस्था के प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे के मार्गदर्शन में आकृतियां बनाई। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पत्तियों से बना सकते हैं अलग-अलग आकृतियाँ
प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे ने बताया कि, स्कूली बच्चों ने चित्रकारी से पृथ्वी को बचाने के लिए कलाकृतियों के माध्यम से दर्शाया गया। पत्तियों से तरह-तरह की आकृतियाँ बनाने के लिए आप पत्ती कला या शिल्प का उपयोग कर सकते हैं, जिसमें पत्तों पर रंग लगाकर छाप लेना, उन्हें काटकर जानवरों या अन्य आकृतियों में चिपकाना, या रंगीन पेंसिल या क्रेयॉन से पत्तियों पर रगड़कर उनकी शिराओं का चित्र बनाना शामिल है। आप विभिन्न प्रकार की पत्तियों का उपयोग करके, जैसे कि सरल या संयुक्त पत्तियाँ, अलग-अलग प्रकार की आकृतियाँ बना सकते हैं।


बढ़ती है कल्पनाशक्ति
प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे ने बताया कि, पत्तियों से आकृतियाँ बनाने का मुख्य उद्देश्य कलात्मक, शैक्षिक और वैज्ञानिक होता है। जिसमें रचनात्मकता, सौंदर्यबोध, पौधे के आकार-प्रकार का अध्ययन और पर्यावरणीय अनुकूलन को समझना शामिल है। बच्चे पत्तों के विभिन्न आकार-प्रकार और बनावट का उपयोग करके कलाकृतियाँ बनाते हैं, जिससे उनकी कल्पना और रचनात्मकता बढ़ती है। इसके अतिरिक्त, पत्तियों के आकार का अध्ययन पौधों के वर्गीकरण में मदद करता है। पर्यावरण के प्रति उनके अनुकूलन को दर्शाता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story