माँ भद्रकाली मानस संघ का दिवाली मिलन: स्वामी बोले-गौमाता की रक्षा करना हम सनातनियों का परम कर्त्तव्य

माँ भद्रकाली जिला मानस संघ
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में माँ भद्रकाली जिला मानस संघ के द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 2 नवम्बर ग्राम हरमुड़ी में एकादशी मानस महोत्सव मनाया गया। यह आयोजन प्रभु श्रीरामचंद्र जी की कृपा और दंडी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद सरस्वती जी महाराज (सपाद लक्षेश्वरधाम सलधा) के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
स्वामी जी ने अपने उद्बोधन में समस्त मानस पथिकों का आह्वान करते हुए कहा कि, विप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार और भगवान श्री रामचन्द्र ने ब्राह्मण, गौ, देवताओं और संतों की रक्षा के लिए अवतार लिया। आज की वर्तमान परिस्थिति में ब्राम्हण, संत और देवता का हित तो हो रहा है लेकिन गौमाता सर्वाधिक कष्ट में है। भारत में प्रतिदिन गौमाता को काटा जा रहा है।

गौ माता की सेवा करने के लिए आवाहन करते है
उन्होंने ने कहा कि, गौमाता की रक्षा करना हम सनातनियों का परम कर्त्तव्य है। इस मंच के माध्यम से हम सभी सनातनियों को गौमाता की रक्षा में आगे आने और अपने घर में गौपालन कर उसकी सेवा करने के लिए आवाहन करते हैं। इस कार्यक्रम में मानस पथिकों के संग भक्ति संगीत और लोक भजनों की प्रस्तुतियों से पूरा ग्राम भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवलाल सिन्हा अध्यक्ष मां भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा ने की।

बालिकाओं को किया सम्मानित
अध्यक्ष देवलाल सिन्हा ने माँ भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा के गत और आगामी परिकल्पनाओं की जानकारी दी। सांगीतिक प्रस्तुतियों में श्रद्धा के फूल मानस परिवार हरमुड़ी नवागढ़, जय शिव कृपा महिला मानस मंडली मुरता नवागढ़, माई कृपा मानस मण्डली हथमुड़ी बेमेतरा, जय श्रीराम मानस मण्डली सोमई कला साजा, जय गंगा मैया मानस मण्डली नेवनारा बेरला, विशेष प्रस्तुति राजकुमार ताम्रकार और साथी कोसपातर बेरला, ममता बालिका मानस परिवार नवागढ़, उमंग मानस परिवार दर्री भिलौनी नवागढ़ आदि मानस मंडलियाँ ने अपनी प्रस्तुति से समस्त राम भक्तो को भाव विभोर कर दिया। ग्राम हरमुड़ी के बालिकाओं द्वारा सुंदर रंगोली बनाई गई। संघ द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में नवागढ़ क्षेत्र के लम्बे समय से मानस की सेवा करने वाले वरिष्ठजनों घुरुवा राम साहू गोपालभैंना, ईश्वर सिंह राजपूत घोरहा, जूठेल राम साहू रनबोड़, उत्तरा साहू हरमुड़ी, परदेशी राम साहू मूरता, सीताराम यदु बहरवोड़, बली राम ध्रुव तिलईपार, रामनाथ ध्रुव नवागढ़, कलाराम निषाद कटई, शिवकुमार वर्मा कामता, सुकालू राम साहू तोरा को वरिष्ठ मानस पथिक सम्मान दंडी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद सरस्वती जी महाराज के कर कमलो से प्रदान किया गया। इस आध्यात्मिक महोत्सव मे अद्भुत मंच संचालन भीखम देवांगन, संतोष साहू, डॉ ओंकार चंद्राकर, कल्याणी सेन ने किया। इस कार्यक्रम में जिला बेमेतरा के मानस पथिको सहित माधोराम साहू, राजकुमार ताम्रकार, धर्मेंद्र साहू, चंदू साहू, महेश कुमार साहू, नरेन्द्र जायसवाल, डुमन साहू, जलेश्वर दास मानिकपुरी, डॉ ललित साहू, सनत कुमार साहू, अदालत सिंह वर्मा, शेर सिंह राजपुत, शांत कुमार पटेल, रामकुमार साहू, परमेश्वर साहू, लता निषाद, चुरावन साहू, नीलचरण साहू, गनपत सिंह ठाकुर, चंद्रभान ध्रुव, अनूपराम साहू, बिहारी साहू, बेबी साहू, माखन साहू, विष्णु साहू, गजेन्द्र वर्मा, राजेश वैष्णव, राजेंद्र साहू, बिहारी साहू, लखन वर्मा, उत्तम साहू, बिहारी लाल यदु, ओम यदु, गिरधर मानिकपुरी, खेलन राजपूत, सुरेश चन्द्राकर लोकेंद्र सेन और समस्त ग्रामवासी हरमुड़ी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सनत साहू उपाध्यक्ष माँ भद्रकाली तहसील मानस संघ नवागढ़ ने दी।
