देवकर में साहू समाज का चुनाव: तहसील के चारों परिक्षेत्रों में शांतिपूर्वक चुने गए नए अध्यक्ष

देवकर में साहू समाज की नई कार्यकारिणी
बेमेतरा। देवकर तहसील में प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं जिला साहू संघ बेमेतरा के निर्देशन में तहसील साहू संघ साजा द्वारा नवगठित तहसील साहू संघ देवकर के अंतर्गत आने वाले चारों परिक्षेत्र - देवकर, गाड़ाडीह, चेचानमेटा और भटगांव में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
निर्वाचन कार्य पर्यवेक्षक दिनेश साहू (अधिवक्ता एवं अध्यक्ष, परिक्षेत्र साहू संघ देवकर) के नेतृत्व में तथा निर्वाचन अधिकारी हेमसिंह साहू (पूर्व अध्यक्ष, तहसील साहू संघ साजा) की उपस्थिति में पूर्ण हुआ, चारों परिक्षेत्रों में पदाधिकारियों का चयन निर्विघ्न और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।
देवकर परिक्षेत्र का निर्वाचन
9 अक्टूबर को देवकर परिक्षेत्र साहू संघ के निर्वाचन में निम्नलिखित पदाधिकारी निर्वाचित हुए- अध्यक्ष: अश्वनी साहू (हरडुवा), उपाध्यक्ष: भूखन साहू (हरडुवा), महिला उपाध्यक्ष: राजकुमारी साहू पति जोशी साहू (कांचरी), संगठन सचिव: प्रीतम साहू (नौकेशा), महिला संगठन सचिव: दुर्गा साहू पति चंदन साहू (देवकर)
गाड़ाडीह परिक्षेत्र का निर्वाचन
10 अक्टूबर को गाड़ाडीह में निम्नलिखित पदाधिकारी निर्वाचित हुए- अध्यक्ष: राजकुमार साहू (गाड़ाडीह), उपाध्यक्ष: गंगाराम साहू जी (हाथीड़ोब), महिला उपाध्यक्ष: प्रेमकुमारी साहू पति चंद्रशेखर साहू (गाड़ाडीह), संगठन सचिव: मुकेश साहू, महिला संगठन सचिव: डालेश्वरी साहू पति देवधर

चेचानमेटा परिक्षेत्र का निर्वाचन
11 अक्टूबर को चेचानमेटा में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया- अध्यक्ष: पितांबर साहू (रानो), उपाध्यक्ष: जगन्नाथ साहू (चेचानमेटा), महिला उपाध्यक्ष: रेखा साहू (धौराभाठा), संगठन सचिव: केशव साहू (परपोड़ी), महिला संगठन सचिव: गंगोत्री साहू (पथर्रीकला)
भटगांव परिक्षेत्र का निर्वाचन
12 अक्टूबर को गाड़ाडीह में निम्नलिखित पदाधिकारी निर्वाचित हुए- अध्यक्ष: धनराज साहू (बगडूमार), उपाध्यक्ष: गुहाराम साहू (तुमड़ीपार), महिला उपाध्यक्ष: देवकी बाई साहू पति छन्नू राम साहू (भटगांव), संगठन सचिव: भूखू राम साहू (सोनपांडर), महिला संगठन सचिव: केशर साहू पति बसंत साहू (बुड़ेरा)
कार्यक्रम में रही व्यापक भागीदारी
निर्वाचन प्रक्रिया में तहसील साहू संघ साजा के अध्यक्ष उमाशंकर साहू, उपाध्यक्ष केशव साहू, पूर्व अध्यक्ष बिहारी साहू, संगठन सचिव प्रीतम साहू, पूर्व सचिव होरी साहू, पूर्व उपाध्यक्ष बुधराम साहू सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। सभी चारों परिक्षेत्रों में निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।
