बेमेतरा को मिली करोड़ों की सौगात: सीएम साय ने कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

सीएम साय ने कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
X

CM साय का सम्मान करते हुए लोग

मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले के लिए 47 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया, साथ ही बैराज, विद्युत उपकेंद्र और स्कूल की स्थापना की घोषणा की।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बेमेतरा जिले के लिए ₹140.96 करोड़ की लागत से 47 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 27 कार्यों का भूमिपूजन और 20 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चहुंमुखी और समावेशी विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है और जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही उनका लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएँ
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं है जैसे कि, ग्राम अमोरा में शिवनाथ नदी पर बैराज निर्माण, सिंघोरा में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, ग्राम बसनी में मिडिल स्कूल प्रारंभ और उन्होंने बताया कि प्रदेश में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और नगरीय सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्थल पर लगी विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

'जनता का विश्वास ही हमारी ताकत है'- मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और संकल्पबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि, “हमने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अधिकांश गारंटियोंको अल्प समय में पूरा कर दिखाया है। किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है और दो वर्षों का बकाया बोनस भी दिया गया है।”


मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि -
18 लाख आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह ₹1000 की सहायता दी जा रही है।
तेंदूपत्ता संग्राहकों से ₹5500 प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी की जा रही है।

किसानों और गांवों के विकास पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांवों को आत्मनिर्भर बनाना और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि शासन तेजी और पारदर्शिता से योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्य कर रहा है, ताकि जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।


उपमुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों के संबोधन
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार गांव, गरीब, किसान और महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को पारदर्शिता से चला रही है ताकि कोई भी परिवार भूखा न रहे।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि बेमेतरा जैसे ग्रामीण जिलों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, जिससे जनता को राहत और बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे उपस्थित
इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, सांस्कृतिक मंत्री राजेश अग्रवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रहलाद रजक, विधायक ईश्वर साहू, भावना बोहरा, अवधेश चंदेल, लाभचंद बाफना, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story