डॉक्टर पर मधुमक्खियों ने किया हमला: भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक की मौत

मधुमक्खियों के हमले में डॉक्टर मौत
X

मधुमक्खियों ने भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक पर किया हमला

सूरजपुर जिले से मधुमक्खियों के हमले में भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर सुशांत की मौत हो गई।

नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मधुमक्खियों के हमले का मामला सामने आया है। यहां पर मधुमक्खियों ने डॉक्टर सुशांत विस्वास पर हमला कर दिया। इस दौरान वे हमले में बुरी तरह से जख्मी हो गए और अंत में उनकी मौत हो गई। 45 वर्षीय डॉक्टर सुशांत पर घर से कुछ दूरी पर मधुमक्खियों ने हमला किया था।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। मधुमक्खियों के हमले के दौरान डॉक्टर बेहोश हो गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में डॉक्टर ने दम तोड़ दिया। डॉ. विस्वास भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story