तुलसी डोंगरी के जंगल में बनाई गई फायर लाइन: यहां पिछले साल 10 बार लगी थी आग, कटाई, कंट्रोल बर्निंग पर दिया गया प्रशिक्षण

वन विभाग
X

छत्तीसगढ़ वन विभाग 

बस्तर जिले की ओडिशा बॉर्डर से लगती तुलसी डोंगरी पहाड़ी के जंगल में फायर लाइन, कटाई, कंट्रोल बर्निंग की तैयारी वन विभाग ने शुरू कर दी है। यहा पिछले वर्ष 10 बार लगी आग।

महेंद्र विश्वकर्मा- जगदलपुर। बस्तर जिले के जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग की ओर जंगल के भू-भाग को छोटे-छोटे भागों में बांटकर फायर लाइन तैयार किया जा रहा है। इन फायर लाइनों से जंगल की आग पर काबू पाने मे आसानी हो जाती है। जंगल की आग पर काबू पाने के लिए फायर लाइन सिस्टम तैयार किया है।

तुलसी डोंगरी बस्तर जिले की सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 1200 मीटर है। इस क्षेत्र में लगने वाली आग पर काबू पाना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती है, इसी चोटी में ही पिछले वर्ष लगभग 10 बार आग लगी। इसके चलते वन विभाग जगदलपुर वृत्त के सीसीएफ आलोक कुमार तिवारी के निर्देश पर वन मंडलाधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसडीओ योगेश कुमार रात्रे, रेंजर, डिप्टी रेंजर सहित वन अधिकारी, मैदानी कर्मचारी तुलसी डोंगरी में पहुंचकर निरीक्षण किया, जिससे इस बार आग ना लगे इसका प्रयास कर रहे हैं।


तुलसी डोंगरी में जुरासिक काल की ट्री फर्न मौजूद
इस दौरान कई विशिष्ट दुर्लभ वानिकी प्रजातियों की गई पहचान की गई। जिनमें जुरासिक काल से धरती पर मौजूद ट्री फर्न भी तुलसी डोंगरी में मौजूद हैं। इस प्रजाति की पहचान अल्सोफिला स्पिनुलोसा के रूप में की गई है, जो एक दुर्लभ, एकल तने वाला वृक्ष फर्न है। ये फर्न जुरासिक काल के हैं, जो इस क्षेत्र की प्राचीन वनस्पति के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। ये नम, छायादार और उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों (लगभग 1200 मीटर) में अच्छी तरह पनपते हैं। इसके आलावा मैदा पेड़ भी काफी मात्रा में मौजूद है इसका वैज्ञानिक नाम लिट्सिया ग्लूटिनोसा है। यह मुख्य रूप से अपनी छाल के लिए जाना जाता है, जिसे मैदा लकड़ी कहा जाता है, जिसे आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में इसके औषधीय गुणों के कारण बहुत महत्व दिया जाता है।

फील्ड स्टॉफ को दिए गए निर्देश
वनों में लगने वाली आग से निपटने के लिए वन विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लेने डीएफओ ने ओडिशा बॉर्डर पर स्थित तुलसी डोंगरी का निरीक्षण किया। फायर लाइन कटाई, कंट्रोल बर्निंग आदि कार्यों के उचित क्रियान्वयन हेतु फील्ड स्टॉफ को दिए गए निर्देश।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story