धनियालूर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हल करने के दिए निर्देश

धनियालूर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हल करने के दिए निर्देश
X

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के धनियालूर गांव में गुरुवार को जन चौपाल लगाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष- विधायक किरण देव ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

अनिल सामंत - जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के धनियालूर गांव में गुरुवार को जन चौपाल लगाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामवासियों ने बताया कि, गोरियाबहार नाला में पुलिया निर्माण न होने से वर्षों से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की मांग दोहराते हुए कहा कि बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

विधायक किरण देव ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बताया कि, गोरियाबहार नाला में पुलिया निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि, कार्य को प्राथमिकता में लेकर शीघ्र प्रक्रिया शुरू की जाए। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की भी मांग रखी, जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

जन चौपाल का उद्देश्य लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना
उन्होंने ने कहा कि, जन चौपाल का उद्देश्य देवतुल्य जनमानस से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी
ग्राम धनियालूर में आयोजित जन चौपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर गोरियाबहार नाला में वर्षों से लंबित पुलिया निर्माण की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने आवागमन बाधित होने की शिकायत पर उन्होंने तुरंत प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण की मांग पर भी उन्होंने शीघ्र कार्य आरंभ होने की बात कही। जन चौपाल के माध्यम से उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। जिसके लिए निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है।

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप ,जिला पंचायत सदस्य बिंदू साहू, रजनीश पानीग्राही, आर्येंद्र सिंह, प्रदीप देवांगन, मंडल अध्यक्ष हरि मंडावी, मनोहर तिवारी, कृष्ण कुमार शुक्ला, सरपंच सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story