मेडिकल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा: चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 77 हजार रुपये नकद बरामद

मेडिकल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा : चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 77 हजार रुपये नकद बरामद
X

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी 

सिमगा नगर के जयस्तंभ चौक स्थित एक मेडिकल दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। सिमगा नगर के जयस्तंभ चौक स्थित एक मेडिकल दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बांस-बल्ली के सहारे ऊपर चढ़कर दुकान में प्रवेश किया और काउंटर में रखे 90,000 नकद चोरी कर फरार हो गया था।

3 फरवरी 2026 को प्रार्थी मोहम्मद स्वरूप मेमन, निवासी वार्ड क्रमांक 13 सिमगा ने थाना सिमगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी हाजी मेडिकल स्टोर्स से 31 जनवरी की रात अज्ञात आरोपी द्वारा दुकान के अंडर काउंटर में रखे 90,000 रु चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 53/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। थाना सिमगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी तामेश्वर साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी ने बताया कि वह 30 जनवरी से जयस्तंभ चौक में एक ठेकेदार के अधीन बढ़ई का काम कर रहा था। इसी दौरान उसने मेडिकल दुकान संचालक को रात में दुकान में नकद राशि रखते हुए देख लिया, जिससे उसकी नीयत बिगड़ गई। मौका पाकर उसने बांस की बल्ली के सहारे ऊपर चढ़कर दुकान में प्रवेश किया और काउंटर से नकद रकम चोरी कर ली। आरोपी ने चोरी की गई रकम में से कुछ राशि खाने-पीने में खर्च कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 77,000 रु नकद बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को 05 फरवरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story