स्कूली विदाई पार्टियां बनी रंगबाजी का जरिया: प्राचार्य के सामने ही ट्रैक्टर और कारों में लटकते-फटकते स्कूल पहुंचे छात्र, देखिए VIDEO

स्कूली विदाई पार्टियां बनी रंगबाजी का जरिया
X

जानलेवा स्टंट करते हुए स्कूली छात्र

बलौदाबाजार जिले में स्कूली छात्रों का ट्रैक्टर और कार से स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिसके कारण स्कूल प्रबंधन सवालों के घेरे में हैं।

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में स्कूली छात्रों द्वारा गाड़ियों में स्टंट करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फेयरवेल पार्टी के नाम पर छात्र चारपहिया वाहन और ट्रैक्टर में खतरनाक स्टंट करते हुए स्कूल परिसर तक पहुंच रहे हैं। कसडोल थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला छेछर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का है, जहां विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने ट्रैक्टर और कार से स्टंट करते हुए स्कूल परिसर में एंट्री ली। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद न केवल पुलिस प्रशासन बल्कि स्कूल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है।

प्राचार्य की मौजूदगी के बावजूद छात्र बेखौफ
इससे पहले कटगी और कसडोल क्षेत्र से भी इसी तरह के वीडियो सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद छात्रों में न तो पुलिस का भय नजर आ रहा है और न ही स्कूल प्रशासन का। हैरानी की बात यह है कि, स्कूल के प्राचार्य की मौजूदगी के बावजूद छात्र खुलेआम स्टंट करते रहे, और न ही छात्रों में किसी प्रकार का डर दिखा, न ही पालकों की जिम्मेदारी नजर आई।

गंभीर सवालों के घेरे में है यह मुद्दा
लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो यह सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि, आखिर स्कूलों में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा कौन निभा रहा है। अब देखना होगा कि, इस मामले में पुलिस और शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story