धान खरीदी में नवाचार: कलेक्टर दीपक सोनी ने की हेल्प लाइन की शुरुआत, बोले- पारदर्शिता शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

संपर्क केंद्र
कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गया है। इस बार जिला प्रशासन ने किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और त्वरित शिकायत निवारण को प्राथमिकता देते हुए कई नई पहलें लागू की हैं। कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि खरीदी प्रक्रिया को सरल और त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यापक तैयारी की गई है, जिसका उद्देश्य है कि कोई भी किसान परेशानी का सामना न करे।
धान खरीदी केंद्रों में इस बार की सबसे अहम व्यवस्था है। जिले के 166 केंद्रों में लगाई गई समाधान पेटियां। प्रत्येक केंद्र पर लगी ये पेटियां रोजाना समिति प्रबंधक और नोडल अधिकारी की उपस्थिति में खोली जाएंगी। किसानों द्वारा दर्ज की गई शिकायतें, सुझाव या समस्याएं सीधे जिला प्रशासन तक पहुँचेंगी। कलेक्टर सोनी ने स्पष्ट किया कि इन शिकायतों का 48 घंटे के भीतर समाधान अनिवार्य रूप से किया जाएगा, ताकि किसानों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और समस्याओं का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही हो सके।
बलौदाबाजार जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गया है। इस बार जिला प्रशासन ने किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और त्वरित शिकायत निवारण को प्राथमिकता देते हुए कई नई पहलें लागू की हैं। pic.twitter.com/f1AVX3uREz
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) December 8, 2025
प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
इसके अतिरिक्त किसानों के हित में जिला प्रशासन ने समर्पित हेल्पलाइन नंबर 92018-99925 भी जारी किया है। इस नंबर पर किसान धान बिक्री प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी समस्या, तकनीकी परेशानी या सुझाव को फोन के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि हेल्पलाइन पर दर्ज हर शिकायत का भी 48 घंटे के भीतर निवारण किया जाएगा।
बलौदाबाजार जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गया है। इस बार जिला प्रशासन ने किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और त्वरित शिकायत निवारण को प्राथमिकता देते हुए कई नई पहलें लागू की हैं। pic.twitter.com/rE1WGJXENO
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) December 8, 2025
धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता- कलेक्टर
कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि, धान खरीदी राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह सिर्फ एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसानों के जीवन और आजीविका से जुड़ा मुद्दा है। हमारी मंशा है कि कोई भी किसान परेशान न हो।
