बढ़ी तारीखों का फायदा नहीं उठा रहे किसान: बलौदाबाजार जिले के 20 खरीदी केंद्रों में केवल 78 किसान ही पहुंचे धान बेचने

बढ़ी तारीखों का फायदा नहीं उठा रहे किसान : बलौदाबाजार जिले के 20 खरीदी केंद्रों में केवल 78 किसान ही पहुंचे धान बेचने
X

धान खरीदी केंद्र 

बलौदाबाजार जिले में टोकन कटने के बावजूद समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच पाने वाले किसानों के लिए डेट बढ़ाई गई है। लेकिन इसके बाद भी उपार्जन केंद्रों में सन्नाटा पसरा है।

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में टोकन कटने के बावजूद समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच पाए पंजीकृत किसानों को राज्य सरकार ने राहत देते हुए 5 एवं 6 फरवरी को धान खरीदी का अवसर देने का निर्णय लिया है। इसके बावजूद बलौदाबाजार जिले के अधिकांश उपार्जन केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आ रहा है।

जिले के 166 उपार्जन केंद्रों में से 98 प्रतिशत से अधिक केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। खाद्य विभाग से गुरुवार दोपहर 12 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरे जिले में केवल 20 उपार्जन केंद्रों पर मात्र 78 किसान ही धान बेचने पहुंचे हैं। शेष सभी उपार्जन केंद्रों में कोई किसान नहीं पहुंचा।


इन किसानों को मिलेगा धान बेचने का मौका
राज्य शासन के निर्देशानुसार, जिन किसानों ने 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन के लिए आवेदन किया, लेकिन सत्यापन नहीं हो पाया। जिन किसानों का भौतिक सत्यापन हुआ, परंतु धान उपलब्ध होने के बावजूद बिक्री नहीं हो सकी। जिन किसानों का 28, 29 एवं 30 जनवरी को टोकन कट गया, फिर भी धान नहीं बिक पाया। ऐसे सभी किसान 5 एवं 6 फरवरी 2026 को धान विक्रय कर सकेंगे। लेकिन पूरे जिले भर के पंजीकृत किसानों में से धान बेचने वालों किसानों की संख्या शतक भी पर नहीं कर पाई है। इस बारे में 6 तारीख की शाम तक ही अंतिम आंकड़ा आने के बाद पता चल पाएगा कि कितने किसान दो दिन में धान बेच रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story