भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती: जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजन में सांसद अग्रवाल ने की प्रतिमा स्थापना की घोषणा

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती : जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजन में सांसद अग्रवाल ने की प्रतिमा स्थापना की घोषणा
X

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती में पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

बलौदाबाजार जिले में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा जिला मुख्यालय में स्थापित करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की पूजा-अर्चना के साथ किया गया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।

सांसद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि 1895-1900 के बीच भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में चला उलगुलान आंदोलन ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक बड़ी क्रांति थी। बहुत कम उम्र में देश की आज़ादी के लिए अपना बलिदान देने वाले बिरसा मुंडा ने समाज में क्रांति की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज जल-जंगल-ज़मीन का रक्षक है और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी सबसे प्राचीन सेनानी रहे हैं। उन्होंने एकलव्य स्कूल, वन धन केंद्र, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना और पीएम जनमन योजना जैसी आदिवासी कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

सर्व आदिवासी समाज ने उनके योगदानों को किया स्मरण
वहीं सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी ने आदिवासी नायकों के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान का स्मरण किया।

46 पंचायतों में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना है संचालित- कलेक्टर
कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि जिले की 46 पंचायतों में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना संचालित है। जिसमें 9 इंडिकेटर्स में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा चुकी है। साथ ही जिले की दो ग्राम पंचायतों में पीएम जनमन योजना के तहत विशेष जनजातीय समुदायों को लाभ दिया जा रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story