बलौदा बाजार को मिला नया हैंगआउट ज़ोन: मंत्रियों ने किया चौपाटी का लोकार्पण, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़

मंत्रियों ने किया बलौदा बाजार चौपाटी का लोकार्पण
कुश अग्रवाल - बलौदा बाजार। विवेकानंद सरोवर के किनारे नवनिर्मित चौपाटी का लोकार्पण बलौदा बाजार में भव्य आयोजन के साथ किया गया। शहरवासियों की लंबे समय से प्रतीक्षित यह सुविधा उद्घाटन के पहले दिन ही लोगों की भीड़ से गुलजार रही।
लोकार्पण समारोह में उमड़ा उत्साह
बलौदा बाजार से विधायक एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने फीता काटकर चौपाटी का औपचारिक शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के प्रयासों से तैयार यह मनोरंजन स्थल शहर में नया आकर्षण बन रहा है।
बलौदा बाजार के विवेकानंद सरोवर किनारे बनी नई चौपाटी का लोकार्पण हुआ, जहां फूड स्टॉल, झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।@BalodaBazarDist #ChaupatiInauguration pic.twitter.com/odDB1LPnyP
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) January 20, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने गाया छत्तीसगढ़ी गीत
लोकार्पण समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देर रात तक चलीं। मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में 'ससुराल गेंदा फूल', राम भजन और छत्तीसगढ़ी गीत गाकर माहौल को जीवंत कर दिया। उनके गीतों पर मौजूद जनप्रतिनिधि और शहरवासी जमकर थिरके।
बलौदा बाजार के विवेकानंद सरोवर किनारे बनी नई चौपाटी का लोकार्पण हुआ, मंत्री टंकराम वर्मा ने गाया छत्तीसगढ़ी गीत, उनके गीतों पर मौजूद जनप्रतिनिधि और शहरवासी जमकर थिरके।@BalodaBazarDist #ChaupatiInauguration #TankramVerma pic.twitter.com/I2jaZfHu3e
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) January 20, 2026
फूड स्टॉल से मनोरंजन तक-सब कुछ एक जगह
नवनिर्मित चौपाटी में करीब दो दर्जन से अधिक फूड स्टॉल लगाए गए हैं। यहां फास्ट फूड से लेकर छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों तक का स्वाद शहरवासी ले रहे हैं। बच्चों और युवाओं के लिए झूले, फाउंटेन और सेल्फी पॉइंट खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विवेकानंद सरोवर किनारे बनी नई चौपाटी का लोकार्पण हुआ, जहां फूड स्टॉल, झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।@BalodaBazarDist#ChaupatiInauguration #TankramVerma #KhushwantSaheb pic.twitter.com/KqkOHpCK9Z
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) January 20, 2026
शहर को मिला नया हैंगआउट पॉइंट
चौपाटी के शुरू होने से बलौदा बाजार शहरवासियों को एक नया मनोरंजन और शाम बिताने का खूबसूरत स्थान मिल गया है। शुरुआती दिनों से ही यहां लोगों की बड़ी संख्या में आवाजाही इस नई सुविधा की लोकप्रियता को दर्शाती है।
