बलौदाबाजार में अब तक की बड़ी कार्रवाई: प्रशासन ने जब्त किया 349 क्विंटल अवैध धान, गोदाम भी किया सील

बलौदाबाजार में अब तक की बड़ी कार्रवाई
X

बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त

बलौदाबाजार जिले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोपका स्थित एक अनाज भंडार से 349 क्विंटल अवैध धान जब्त किया।

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अवैध धान पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को 349 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जब्त धान की कीमत करीब 7 लाख 69 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई भाटापारा विकासखंड के मोपका स्थित मेसर्स नारायण साहू अनाज भंडार में की गई। जहां निरीक्षण के दौरान अवैध धान का बड़ा स्टॉक मिला है। प्रशासन ने मौके पर ही धान जब्त कर मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फर्म संचालक की मौजूदगी में पूरे गोदाम को सील कर दिया गया है।

अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा
गौरतलब है कि, सूरजपुर जिले में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर राजस्व विभाग की टीम ने दूरती और खड़गवां कला क्षेत्र में दबिश देकर कुल 975 बोरी यानी करीब 390 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दूरती में विकास किराना से 700 बोरी और राहुल किराना से 110 बोरी धान मिला। वहीं खड़गवां कला स्थित भुनेश्वर आटा चक्की से 165 बोरी धान जब्त किया गया। प्रशासन ने सभी संचालकों पर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।


धमतरी में 550 बोरी अवैध धान जब्त
वहीं धमतरी जिले में 15 नवम्बर से धान खरीदी शुरू हो गई है। इसके साथ अवैध धान परिवहन जोरो-शोरो पर है। इसी दौरान तहसीलदार ने नगरी इलाके में दो ट्रकों को 550 बोरा धान परिवहन करते पकड़ा है। चालकों के पास से धान के संबंध में दस्तावेज मांगें, लेकिन वह जरूरी दस्तावेज नहीं दिख पाए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए धान सहित दोनों ट्रक को जब्त किया गया।तहसीलदार को ओडिशा से धान तस्करी की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story