बलौदा बाज़ार में कड़ाके की ठंड: घना कोहरा और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित, तापमान 8 डिग्री तक घटा

8 degree
X

तापमान गिरने से जनजीवन प्रभावित

बलौदा बाज़ार में लगातार तापमान गिरने से ठंड और शीतलहर का प्रभाव तेज हो गया है। ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

कुश अग्रवाल - बलौदा बाज़ार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाज़ार जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड और शीतलहर का असर इस कदर बढ़ गया है कि जिला इस वर्ष अब तक सबसे ठंडा जिला बनकर सामने आ रहा है। ठंडी हवाओं और घने कोहरे के चलते सुबह और रात के समय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण इलाकों में ज्यादा ठंड
शहरी क्षेत्रों में आज न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में ठंड का असर कहीं अधिक रहा।

कसडोल ब्लॉक के वन क्षेत्रों में सुबह का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं तुरतुरिया बार, नयापारा बया और आसपास के पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए।

जनजीवन पर सीधा असर
तेज ठंड के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और लोग केवल अत्यावश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।


अलाव बना सहारा
चौक-चौराहों, बस स्टैंड और बाजारों में लोग आग जलाकर अलाव तापते दिखाई दे रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों और अन्य उपायों का सहारा ले रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story