हाईवे पर बिखरी रेत बनी मौत का कारण: डंपर की चपेट में आए बाइक चला रहे भाई की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल

bike skid sand Brother die sister injured
X

सड़क किनारे रेत से बढ़ता हादसों का खतरा

बलौदा बाजार में सड़क किनारे बिखरी रेत के कारण बाइक फिसलने से युवक की दर्दनाक मौत, बहन गंभीर रूप से घायल। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए।

कुश अग्रवाल - बलौदा बाजार। रायपुर-बलौदा बाजार मुख्य मार्ग पर ग्राम सकरी के पास सड़क किनारे बिखरी रेत एक युवक के लिए मौत का सबब बन गई। बाइक फिसलने के बाद तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना ने हाईवे सुरक्षा और ओवरलोड वाहनों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सड़क पर बिखरी रेत बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर लंबे समय से भारी वाहनों द्वारा गिराई गई रेत की मोटी परत जमी हुई थी। यह रेत रेड घाटों से रेत लेकर आने वाले ओवरलोड वाहनों से सड़क पर गिरती रहती है। डीएवी स्कूल से आईटीआई तक सड़क के दोनों ओर रेत की परत वाहन चालकों, खासकर बाइक सवारों के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है।

युवक की मौके पर मौत
युवक की बाइक इसी रेत पर फिसली और संतुलन बिगड़ते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। चोटें इतनी भीषण थीं कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बहन गंभीर रूप से घायल, पैर काटने की नौबत
हादसे में युवक की बड़ी बहन भी बाइक से गिरकर डंपर की चपेट में आ गई। उसका एक पैर कमर तक बुरी तरह कुचल गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक है और पैर काटने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

घटना के बाद हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवती को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और चालक की भूमिका सहित पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने उठाए प्रशासन पर सवाल
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण हाईवे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि यदि सड़क किनारे जम चुकी रेत को समय रहते हटाया जाता और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई होती, तो यह दुर्घटना टल सकती थी। लोगों ने मांग की है कि तत्काल हाईवे पर फैली रेत को हटाया जाए और ओवरलोडिंग पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story