बलौदाबाजार में साइको किलर गिरफ्तार: पैरांवट में जला दी लड़की की लाश, इंस्टा पर लड़कियों के नाम बना रखा है 19 अकाउंट

साइको किलर
X

आरोपी साइको किलर गिरफ्तार 

चरोटी गांव में युवती की हत्या का आरोपी निकला साइको किलर, महिलाओं के वेश में खिंचवाता था फोटो, इंस्टाग्राम पर 19 फेक अकाउंट।

कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। बलौदा बाजार में एक साइको किलर पकड़ा गया है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चरोटी में 26 वर्षीय युवती तेजस्विनी पटेल को इसी साइकोकिलर ने पैरावंट में जलाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी 25 वर्षीय सालिक राम पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि, आरोपी साइकोपैथ प्रवृत्ति का है और हमेशा महिला संबंधी गतिविधियों में शामिल रहता था। यहां तक कि, वह महिलाओं की वेशभूषा धारण कर फोटो खिंचवाता था और इंस्टाग्राम पर 19 अलग-अलग लड़कियों के नाम से फर्जी अकाउंट भी चलाता था।

धारदार हथियार और लकड़ी मारकर की हत्या
घटना 25 अक्टूबर की सुबह सामने आई, जब ग्राम चरोटी में पैरावट में एक अज्ञात युवती का जला हुआ शव मिला। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान तेजस्विनी पटेल निवासी चरोटी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में संयुक्त पुलिस टीम ने जांच शुरू की।


ब्रेकअप के बाद युवती से था नाराज
पूछताछ और साइबर इन्वेस्टिगेशन के बाद संदेह के आधार पर सालिक राम पैकरा को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल कर बताया कि, तेजस्विनी के साथ उसका प्रेम संबंध था, लेकिन अलग होने के बाद वह उसे लगातार मिलने के लिए दबाव डाल रहा था। 24-25 अक्टूबर की रात करीब 1.30 बजे उसने युवती को मिलने बुलाया और बात न मानने पर चाकू और लकड़ी से वार कर जान ले ली। उसके शव को पैरावंट में डालकर आग लगा दी। हत्या के बाद आरोपी सामान्य व्यवहार करते हुए गांव से फरार होने की तैयारी में था, इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आरोपी के साइको व्यवहार ने पुलिस को चौंकाया
जांच में सामने आया कि, आरोपी का मानसिक रुझान साइकोपैथिक है। लड़कियों के कपड़े पहनना, लड़कियों जैसी मेकअप करना और सोशल मीडिया पर महिला पहचान के साथ सक्रिय रहना उसकी आदत बन चुकी थी। पुलिस ने आरोपी के घर से कई लड़कियों के कपड़े और फोटो भी जब्त किए हैं। सोशल मीडिया के सभी 19 अकाउंट की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि, क्या किसी युवती को आरोपी ने भ्रमित या प्रभावित किया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story