खरीफ विपणन 2025-26 में सिर्फ 3 दिन बचे: बलौदा बाजार में लक्ष्य का 90% पूरा, अब तक 7.42 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

paddy procurement 90% target achieved
X

धान खरीदी केंद्र में पहुंचे किसान

बलौदा बाजार में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अंतिम चरण में पहुँच गई है। अब तक 90% किसानों से 7.42 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है और 1601 करोड़ का भुगतान हो चुका है।

बलौदा बाजार। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बलौदा बाजार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अब अंतिम चरण में है। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले के 166 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। अब तक अधिकांश किसानों ने अपना धान विक्रय कर लिया है और खरीदी लक्ष्य का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है।

90 प्रतिशत किसानों ने कराया धान विक्रय
जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार जिले में पंजीकृत 1,67,120 किसानों में से 1,50,867 किसानों ने धान बेचा है, जो कुल पंजीकृत किसानों का लगभग 90 प्रतिशत है। खरीदी प्रक्रिया तेज़ी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है।

अब तक 7.42 लाख मीट्रिक टन खरीदी
जिले में अब तक 7,42,443 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। इसके एवज में किसानों के खातों में 1601 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है, जिससे किसानों को आर्थिक राहत मिली है।


लक्ष्य का 90 प्रतिशत पूरा
इस वर्ष बलौदा बाजार जिले में धान खरीदी का लक्ष्य 9 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया था। इनमें से लगभग 7.5 लाख मीट्रिक टन की खरीदी पूरी हो चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 90 प्रतिशत है।

सिर्फ तीन दिन बचे
धान खरीदी समाप्त होने में अब मात्र तीन दिन शेष हैं। जिले की 166 समितियों में अभी भी लगभग 7 हजार किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक धान का विक्रय नहीं किया है। आने वाले दिनों में खरीदी की अंतिम गति सबसे महत्वपूर्ण होगी।

धान का उठाव भी तेज
अब तक 2,79,255 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है, जो जारी डीओ का 70.66 प्रतिशत है। साथ ही 1,23,867 किसानों से लगभग 7105 हेक्टेयर रकबा समर्पण भी कराया गया है, जिससे खरीदी व्यवस्था पर दबाव कम हुआ है।

पारदर्शिता के लिए सख्त निगरानी
राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी जारी है। प्रत्येक उपार्जन केंद्र में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो साप्ताहिक निरीक्षण कर रहे हैं। अवैध धान रोकने के लिए संयुक्त टीम भी कड़ी निगरानी रख रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story