फेयरवेल के नाम पर खतरनाक स्टंटबाजी: वीडियो वायरल होने के बाद 2 कार और 2 बाइक जब्त, 16 नाबालिगों समेत 26 युवक पकड़े गए

youths Arrested Vehicle Seized
X

स्टंटबाजी वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पकड़े 26 युवक

बलौदा बाजार जिले के कसडोल में फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान चलती गाड़ियों में खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 16 नाबालिग सहित 26 युवकों को पकड़ा।

कुश अग्रवाल - बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल विकासखंड के ग्राम कटगी में स्कूल फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान चलती गाड़ियों में खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें कई नाबालिग भी शामिल हैं।

वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई, 26 युवक पकड़े गए
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में कई युवक कार और बाइक पर स्टंट करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो के आधार पर पहचान कर कुल 26 युवकों को पकड़ा गया, जिनमें 16 नाबालिग भी शामिल हैं। इन स्टंट्स से सड़क हादसे की आशंका बढ़ गई थी, जिससे आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई थी।

वाहन जब्त, 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज

  • पकड़े गए युवकों से पुलिस ने 02 चारपहिया वाहन और 02 बाइक जब्त की हैं।
  • वाहन चलाने वालों पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के आरोप में 04 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
  • इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत भी कार्रवाई हुई है।

नाबालिगों को दी कड़ी चेतावनी
पुलिस ने बताया कि 16 नाबालिग छात्र और ड्रॉप आउट छात्र भी इस घटना में शामिल पाए गए। इन सभी को परिजनों के हवाले कर कड़ी फटकार लगाई गई और भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई है।

अन्य युवकों की पहचान जारी
वायरल वीडियो में कुछ और वाहन और युवक भी नजर आ रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि सड़कों पर स्टंटबाजी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story