बालोद पुलिस की बड़ी सफलता: वृद्ध कोटवारिन की हत्या और लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

वृद्ध कोटवारिन की हत्या और लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
X

आरोपी गोलू साहू और महेंद्र साहू

देवरी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग कोटवारिन की हत्या और ग्राम नाहंदा की चोरी का खुलासा, पुलिस ने साइबर टीम की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ा।

बालोद। बालोद पुलिस को थाना देवरी अंतर्गत ग्राम रानीतराई में हुई 65 वर्षीय कोटवारिन देवबती महार की हत्या और ग्राम नाहंदा में लाखों की चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। दोनों मामलों में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या और चोरी दोनों की जांच में साइबर सेल और देवरी थाना पुलिस की अहम भूमिका रही।

साइबर टीम की जांच से मिले अहम सुराग
चार दिन पहले ग्राम रानीतराई में बुजुर्ग कोटवारिन की हत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। साइबर टीम की तकनीकी जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने महेंद्र, उर्फ गोलू साहू और महेंद्र साहू को गिरफ्तार किया।


आरोपियों ने कबूला जुर्म
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की नीयत से घर में घुसकर हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों ने कुछ माह पहले ग्राम नाहंदा में हुई लाखों की चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था।

बरामद हुआ चोरी का सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई जिले में बढ़ती चोरी और हत्या की घटनाओं पर कड़ी निगरानी और तत्पर कार्रवाई का परिणाम है।

क्या बोले बालोद SP-
एसपी योगेश पटेल ने बताया कि, 'इस सनसनी केस के सामने आने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीम खुलासे में लग गई, मेहनत के प्रश्चात कुछ सुराग हमारे हाथ लगे जैसे की CCTV फुटेज जिसमे से दो व्यक्तियों की साजिश पर शक बना जिसके आधार पर गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने जुर्म कबूल कर बताया कि, 2 अक्टूबर की रात उन्होंने वृद्ध महिला के घर घुस कर हत्या और चोरी को अंजाम दिया।' एसपी योगेश ने आगे कहा कि, आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story