सरगुजा पुलिस ने की शस्त्र पूजा: मंत्रोच्चार के बीच आईजी, एसपी ने सुरक्षा को लेकर दोहराई प्रतिबद्धता

सरगुजा पुलिस ने की शस्त्र पूजा
X

शस्त्र पूजा करते हुए

अंबिकापुर में विजयदशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईजी और एसपी ने शांति, सेवा और सुरक्षा का संदेश देया।

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। विजयदशमी के पावन पर्व को जहां पूरे प्रदेश में बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। वहीं अंबिकापुर पुलिस ने इस अवसर को सामाजिक सुरक्षा और न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने के रूप में मनाया।

पुलिस लाइन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधिवत शस्त्र पूजन किया। इस दौरान पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। पूजन के दौरान शांति, सेवा और सुरक्षा के मूल मंत्रों को दोहराते हुए एक बेहतर समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

सत्य और न्याय की राह है कठिन, पर जित निश्चित
कार्यक्रम के अंत में आईजी झा और एसपी अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सौहार्द, भाईचारे व शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि, दशहरा हमें हर वर्ष यह स्मरण कराता है कि सत्य और न्याय की राह कठिन हो सकती है, लेकिन उसकी विजय निश्चित है।

40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन
वहीं इस वर्ष धमतरी जिले का दशहरा नगरवासियों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। दशहरा मैदान में तैयार हो रहे 40 फीट ऊंचे रावण पुतले का वध भगवान श्रीराम करेंगे। जैसे ही श्रीराम का बाण रावण की नाभि पर लगेगा, पुतला अपने मुंह से अग्नि उगलना शुरू कर देगा और तीन चरणों में उसका दहन होगा। पुतला निर्माण का जिम्मा संभाल रहे पैरों से दिव्यांग प्रह्लाद कुंभकार ने बताया कि, इस बार तय समय से पहले ही रावण खड़ा कर दिया जाएगा। रावण के सिर, धड़ और पैरों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। बारिश की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त इंतजाम भी किए गए हैं।

2 साल बाद लौटेगी भूले-बिसरे रामलीला मंडली
धमतरीवासी इस बार रामलीला का भी भव्य मंचन देख सकेंगे। अछोटा की प्रसिद्ध भूले-बिसरे रामलीला मंडली दो साल बाद फिर से प्रस्तुति देगी, जो दर्शकों का मन मोह लेगी। महापौर रामू रोहरा, सभापति कौशल्या देवांगन और पार्षदों ने दशहरा मैदान और रुद्री विसर्जन घाट का निरीक्षण किया। आयुक्त प्रिया गोयल ने उपायुक्त पीसी सार्वा को नोडल अधिकारी, कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत और सहायक अभियंता कमलेश ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मैदान में सफाई, लाइट-साउंड सिस्टम, बैरिकेडिंग और पेंटिंग का काम तेजी से चल रहा है।

आतिशबाजी होगी आकर्षण का केंद्र
रावण दहन के बाद दर्शकों को भव्य आतिशबाजी का लुत्फ मिलेगा। इस वर्ष की खास आतिशबाजी में पांच सितारा चक्कर, बिन बादल बरसात, नवरंग चक्कर सूरजमुखी, गोल्डन सेहरा, झाड़ झरना, झूला चक्र, कैलाश मंडल, नूरानी सेहरा और नीली बरसात शामिल होंगी, जो आकाश को रंग-बिरंगी छटा से भर देगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story