सरगुजा कांग्रेस में गुटबाजी: महाराजा वाट्सअप ग्रुप पर सिंहदेव बोले- जो आपत्तिजनक टिप्पणी करे तो उन्हें हटाना ही चाहिए

सरगुजा कांग्रेस में गुटबाजी : महाराजा वाट्सअप ग्रुप पर सिंहदेव बोले- जो आपत्तिजनक टिप्पणी करे तो उन्हें हटाना ही चाहिए
X

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव

सरगुजा महाराज वाट्सअप ग्रुप में भूपेश बघेल के समर्थकों को रिमूव होने की सलाह पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, विचारों के आदान-प्रदान का मैं स्वागत करता हूं।

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सरगुजा महाराज वाट्सअप ग्रुप में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के समर्थकों को रिमूव होने की सलाह दी जा रही थी। इस मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि, विचारों के आदान-प्रदान को मैं स्वागत करता हूं। कल यह बात मेरी जानकारी में आई थी। तब यह पता चला कि ग्रुप का एडमिन में भी हूं। मैं चाहता हूं स्वच्छ विचारों में मतांतर होना चाहिए। अगर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है तो उन्हें हटाना चाहिए।

चैतन्य बघेल की रिहाई को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंह देव ने कहा कि, ये जो प्रक्रिया है वह ED का दुरूपयोग करने का है। यह प्रक्रिया ही अनैतिक है और कानून के विपरीत है। व्यक्ति जांच के प्रक्रिया के ही दरमियान है, दोष अभी तक सिद्ध नहीं हुआ है। न्याय के सिद्धांत के विपरीत है। ये सब करके केवल एक दबाव बनना चाहते हैं।

रूरल आजीविका मिशन को भगवान के साथ जोड़ना एक छल
मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि, मनरेगा एक अधिकार था योजना नहीं था। अधिकार निरंतर होता है जो नागरिकों को दिया गया था। उस अधिकार को हटा दिया गया। आज उस अधिकार को एक मिशन में परिवर्तित कर दिया गया। राम जी का नाम भी मिशन में सम्मिलित कर दिया। जबकि, भगवान राम का इस मिशन में नाम में नहीं। छल देखिए रूरल आजीविका मिशन को यहां भी भगवान के साथ जोड़ा जा रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story