मुस्लिम समाज को लेकर कांग्रेस नेता का विवादित बयान: जिला अध्यक्ष बोल रहे- हर मियां पीते हैं दारू, इस कथन पर पूर्व मंत्री ठहाका मारकर हंस रहे, देखिए VIDEO...

कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक का विवादित बयान
संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं का विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक कहते दिखाई दे रहे हैं कि, सब मियां लोग दारू पीते हैं। उनके इस बयान पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत हंसते नजर आए। वीडियो वायरल होते ही मुस्लिम समाज में गहरा आक्रोश है और उन्होंने कांग्रेस नेताओं की तीखी आलोचना की है। समाज के लोगों ने बयान को आपत्तिजनक और भेदभावपूर्ण बताया है। फ़िलहाल कांग्रेस संगठन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अंबिकापुर के राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं का विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक कहते दिखाई दे रहे हैं कि, सब मियां लोग दारू पीते हैं। pic.twitter.com/2shyGtBKoP
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) December 29, 2025
खबर अपडेट हो रही है।
