बृहस्पति सिंह के बयान पर बवाल: सरगुजा के कांग्रेसी पहुंचे थाने, पूर्व विधायक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

बृहस्पति सिंह के बयान पर बवाल : सरगुजा के कांग्रेसी पहुंचे थाने, पूर्व विधायक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
X

सरगुजा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक थाने पहुंचे 

पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने सह प्रदेश प्रभारी पर 5-6 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। जिसके बाद सरगुजा कांग्रेस अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे।

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने सह प्रदेश प्रभारी जरिता लैतफलांग के नाम पर जिला अध्यक्ष बनाने के लिए 5-6 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। इसको लेकर शनिवार को सरगुजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक और कार्यकर्ता कोतवाली पहुँचे और शिकायत दर्ज करवाने की मांग की है। वहीं कांग्रेस ने इसे अनुशासनहीनता और संगठन विरोधी गतिविधि बताया है।

पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने लगाया आरोप
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी साल 2023 के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से ही अंदरूनी गुटबाजी की जकड़ी हुई है। कभी किसी टिकट के लेए तो कभी पद के लिए पैसों की मांग के आरोप अनेक पदाधिारियों पर लगते रहे हैं। अब इसी तरह का एक आरोप फिलहाल पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने लगाया है। बृहस्पत सिंह ने पार्टी के शीर्ष लीडी राहुल गांधी के महात्वाकांक्षी संगठन सृजन अभियान पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं। उन्होंने सह प्रदेश प्रभारी जरिता लैतफलांग के नाम पर जिला अध्यक्ष बनाने के लिए पैसे मांगे जाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस में विचारधारा नहीं, रुपयों का बोलबाला : बृहस्पति सिंह
बृहस्पति सिंह ने कहा है कि, सरगुजा संभाग में जिलाध्यक्ष पद के संभवित उम्मीदवारों को अनजान नंबरों से कॉल आ रहे हैं। उनसे कन्फर्म जिलाध्यक्ष बनवाने का वादा कर पैसे मांगे जा रहे हें। बृहस्पत सिंह ने कहा है कि, अब तो पार्टी में पदों की सौदेबाजी आम बात हो चुकी है। श्री सिंह ने कहा- प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफलांग के नाम पर कुछ लोग पैसों की मांग कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि, संगठन में अब विचारधारा नहीं, बल्कि रुपयों का बोलबाला है।

नई पार्टी बनाने का कर चुके हैं ऐलान
उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस से निष्कासन के बाद पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। बृहस्पत सिंह को कुछ महीने पहले कांग्रेस ने पार्टी-विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है, जो आने वाले समय में सरगुजा और उत्तर छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में सक्रिय रहने वाली है। उन्होंने कहा कि उनकी नई पार्टी जनता और कार्यकर्ताओं की आवाज उठाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story