छत्तीसगढ़ प्रवास पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: पीएम सम्मान निधि की 21वीं किस्त करेंगे जारी, देखिए LIVE...

धमतरी से पीएम सम्मान निधि कार्यक्रम में शामिल हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
भोजराज साहू- धमतरी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के प्रवास पर पहुंचे। जहां पर कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय ने खुमरी पहनाकर शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान पीएम सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी किया। 24 लाख 17 हजार से अधिक किसानों के खातों में 494 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर किया गया।
इस दौरान सीएम साय समेत पूरी कैबिनेट भी मौजूद रहे। पीएम सम्मान निधि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 494 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित किए। वहीं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 2242 करोड़ की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का शिलान्यास किया।
पीएम मोदी विशेष कार्य करने धरती पर आए- शिवराज सिंह चौहान
इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा- PM नरेंद्र मोदी कुछ विशेष कार्य करने धरती पर आए हैं। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन चुका है, यह सब काम लोगों को असंभव लगता था। लेकिन अब पूरा हो रहा है।
बस्तर में खून की नदियां नहीं बहेंगी
नक्सलवाद का खात्मा हो सकता है कौन सोचता था लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमित शाह ने तारीख बता दी है। नक्सलवाद के ताबूत पर अंतिम कील ठोंक दी गई है, अब बस्तर में खून की नदियां नहीं बहेंगी। छत्तीसगढ़ के किसानों को भी मैं बधाई देता हूं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख मकान दिया गया। कम समय में इतने अधिक आवास की स्वीकृति मिली है।
विकसित भारत का उदय हो रहा
विजय शर्मा ने कहा था सरेंडर कर दें, नहीं किए तो मारे गए आज शक्तिशाली, विकसित भारत का उदय हो रहा है। आज किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। आज छत्तीसगढ़ बनाने वाले आटलजी याद आते हैं। छत्तीसगढ़ अब पिछड़ा राज्य नहीं है, विकास कर रहा है छत्तीसगढ़ देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में है। यहां ऐसी सरकार भी आई जो भ्रष्टाचार, दलाली में फंस गई।

कांग्रेस ने पीएम आवास रोका, हमने वापस दिया
बदले की भावना से काम किया प्रदेश पीछे हो गया था। कांग्रेस के प्रधानमंत्री कहते थे जो पैसा देते हैं नहीं पहुंचता।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो पैसा देते हैं पूरा मिलता है। भूपेश बघेल सरकार ने मकान रोकने का काम किया, हमारी सरकार ने उन मकानों को वापस देने का काम किया। 19 लाख मकान हमारी सरकार ने स्वीकृत किया। 19 लाख से आगे भी सर्वे होगा सबको मकान मिलेगा।
हमारे लिए सौभाग्य का विषय- सीएम साय
धमतरी जिले के ही 96 हजार से अधिक किसानों के खाते में 19 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित होगी। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए आज सौभाग्य का विषय है। देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई। इनमें छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खाते में भी राशि आई।
