बिलासपुर रेल हादसा: मृतकों का आंकड़ा 6 पहुंचा, लोको पायलट की मौत, गार्ड ने कूदकर बचाई जान

मालगाड़ी में जा चढ़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन
पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। यहां के गतोंरा स्टेशन के पास सवारी से भरी मेमू ट्रेन मालगाड़ी से जा भिड़ी। इस दौरान हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 घायलों में तीन की हालत गंभीर है। आईजी संजीव शुक्ला ने मृतकों और घायलों की पुष्टि की है। यह ट्रेन कोरबा से 1:30 बजे रवाना हुई थी। घटना जयरामनगर और गतौरा स्टेशन के बीच की है। मालगाड़ी के गार्ड ने कूदकर अपनी जान बचाई, मेमू के लोको पायलट विधा सागर की मौत हो गई जबकि सहायक लोको पायलट भी गंभीर रूप से घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि, ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि, मरम्मत कार्य में कई घंटे लग सकते हैं, जिसके कारण ट्रेनों का परिचालन देर रात तक प्रभावित रह सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
बिलासपुर में सवारियों से भरी मेमो ट्रेन मालगाड़ी में जा चढ़ी, जिसके बाद चरों तरफ चीख पुकार मच गई। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। @BilaspurDist #Chhattisgarh @RailMinIndia @RailwaySeva pic.twitter.com/QBTNJqqWBv
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 4, 2025
राहत और बचाव कार्य जारी
रेस्क्यू और मेडिकल यूनिट्स को तुरंत भेजा गया है। अब तक चार यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। आसपास के अस्पतालों को सतर्क कर दिया गया है। हादसे के चलते बिलासपुर- कटनी रेलखंड पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया गया है। रेलवे की तकनीकी टीम ट्रैक को क्लियर करने और परिचालन बहाल करने की कोशिशों में जुटी है।
Live Updates
- 4 Nov 2025 8:05 PM
बिलासपुर रेल हादसा
बिलासपुर में सवारियों से भरी मेमू ट्रेन मालगाड़ी में जा चढ़ी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है वहीं 13 लोग घायल हुए है। आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने पुष्टि की है।बिलासपुर में सवारियों से भरी मेमू ट्रेन मालगाड़ी में जा चढ़ी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है वहीं 13 लोग घायल हुए है। आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने पुष्टि की है। @DRMBilaspur @BilaspurDist #trainaccident #Chhattisgarh pic.twitter.com/7pU6gC0gFn
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 4, 2025 - 4 Nov 2025 7:26 PM
बिलासपुर रेल हादसा
रेस्क्यू टीम ने ट्रेन ड्राइवर की बॉडी को गैस कटर की मदद से घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है। दो दर्जन से अधिक घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।बिलासपुर- रेस्क्यू टीम ने ट्रेन ड्राइवर के बॉडी गैस कटर की मदद से घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है। @BilaspurDist @DRMBilaspur #TrainAccident pic.twitter.com/P4HIwn4jBv
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 4, 2025 - 4 Nov 2025 7:22 PM
दुर्ग स्टेशन से छूटने वाली कोई भी ट्रेन रद्द नहीं होगी, रूट बदलकर कुछ बिलंब से ट्रेन छूट सकता है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग-रायपुर लाइन को सामान्य है और सहायता के लिए नंबर- 919752877962 जारी किया है।
दुर्ग स्टेशन से छूटने वाली कोई भी ट्रेन रद्द नहीं होगी। @DurgDist #Chhattisgarh #Railway pic.twitter.com/VCbiVzGU4A
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 4, 2025 - 4 Nov 2025 6:52 PM
दुरंतो एक्सप्रेस और हीराकुंड एक्सप्रेस
बिलासपुर में हुई ट्रेन दुर्घटना का असर रायगढ़ पर भी हुआ है, जहां दुरंतो एक्सप्रेस और हीराकुंड एक्सप्रेस को रायगढ़ स्टेशन में रोका गया। कोतरलिया स्टेशन में साउथ विहार ट्रेनें खड़ी यात्री लंबे इंतजार से परेशान हो रहे हैं। रेल प्रशासन हालात पर नज़र रखते हुए ट्रेन संचालन बहाल करने के प्रयास जारी है।
- 4 Nov 2025 6:29 PM
सीएम विष्णुदेव साय का ट्वीट
बिलासपुर के पास ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दु:खद है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 4, 2025
बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी लेकर उन्हें हरसंभव सहायता और राहत कार्य संबंधित निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है।
रेलवे और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट… pic.twitter.com/cZLJSnFvlU - 4 Nov 2025 6:27 PM
डिप्टी सीएम अरुण साव का ट्वीट
बिलासपुर के पास रेल हादसे की एक दुखद घटना प्राप्त हुई है। कोरबा पैसेंजर ट्रेन एवं मालगाड़ी के बीच भिड़ंत होने से कुछ यात्रियों के हताहत होने की भी सूचना मिली है। रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारी, बचाव दल एवं जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में लगी है। प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं। घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया है। बचाव कार्य में लगे संबंधित अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में हूं।
- 4 Nov 2025 6:25 PM
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का ट्वीट
बिलासपुर में हुए रेल हादसे में कई यात्रियों के दुखद मृत्यु और घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना से हुई जनहानि ने मन को गहराई से व्यथित कर दिया है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें तथा प्रभावित परिवारों को कठिन समय में शक्ति और धैर्य प्रदान करें। - 4 Nov 2025 6:21 PM
रेलवे ने मुआवजे की घोषणा की
रेल एक्सीडेंट के बाद रेलवे ने मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। - 4 Nov 2025 6:17 PM
घटनास्थल पहुंचे SECR के महाप्रबंधक
घटना की सूचना मिलने के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेल (SECR) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं। वहीं बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधकराजमल खोईवाल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। रेलवे की मेडिकल टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है, घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।बिलासपुर में सवारियों से भरी मेमू पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई, वहीं राहत और बचाव कार्य जारी है। @BilaspurDist #Chhattisgarh #TrainAccident pic.twitter.com/sDM6oxFhIE
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 4, 2025 - 4 Nov 2025 6:16 PM
हेल्पलाइन नंबर जारी
रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में सिग्नल फेल या मानवीय त्रुटि को संभावित कारण माना जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि, वे किसी भी जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। यात्री और उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेल प्रशासन पूरी तत्परता से सहायता एवं समन्वय सुनिश्चित कर रहा है।बुलेटिन – 01
— South East Central Railway (@secrail) November 4, 2025
आज बिलासपुर स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी एवं मेमू लोकल के टकराव की एक अप्रत्याशित घटना हुई है ।
दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों के लिए निम्न अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है । मृतकों (casualties) के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख तथा…
