भाजपा नेता की हत्या के बाद पखांजूर में बवाल : विरोध में नगर बंद, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता के घर की पत्थरबाजी...

Pakhanjur bandh in protest against the murder of BJP leader
X
भाजपा नेता की हत्या के विरोध में पखांजूर बंद
भोजराज नाग के नेतृत्व में भाजपाई धरने पर बैठ गए हैं और आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

सुमीत बड़ाई-कांकेर-पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना रविवार की रात की है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या को लेकर पूर्व विधायक मंतूराम पावर और भाजपा पूर्व विधायक भोजराज नाग के नेतृत्व में भाजपाई धरने पर बैठ गए हैं और आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस नेता के घर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हत्या का आरोप लगाते हुए पत्थरबाजी की है।

भाजपा नेता की हत्या पर आक्रोश जताते हुए पूर्व विधायक मंतूराम पावर ने कहा कि, जब तक आरोपी गिरफ्तार नही होंगे तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। आरोपियों को पकड़कर फांसी की सजा देनी चाहिए। वहीं इस मामले पर अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने भाजपा नेता आशिम राय की हत्या राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि, हमनें गृहमंत्री विजय शर्मा को फोन पर मामले की जानकारी दी है उन्होंने कहा है कि, जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा है विवाद

दरअसल, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्थित में पखांजूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा है। यहां पर इसी माह 15 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग में हफ्ता भर का वक्त बचा और उससे पहले पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता की हत्या से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में बताया कि इस हत्या की जांच की जा रही है। मृतक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाजपाइयों ने किया पखांजूर बंद

भाजपा नेता की हत्या का असर क्षेत्र में व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है। स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है परिवहन सेवाएं बंद कर दी गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बंद का आह्वान किया है। साथ ही कांग्रेस नेता के घर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हत्या का आरोप लगाते हुए पथरबाजी की है। इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और हर आने-जाने वालों की चेकिंग की जा रही है। घटनास्थल पर कांकेर डीआईजी बालाजी राव और एसपी दिव्यांग पटेल मौके पर मौजूद हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story