घर में सजाया राम दरबार : भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबी विधायक रेणुका सिंह, लोगों से घर-घर दीप जलाने की अपील 

Former Union Minister of State and Bharatpur Sonhat MLA Renuka Singh
X
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह
भरतपुर सोनहत से विधायक रेणुका सिंह ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो भगवान राम की पूजा-आरती करती हुई दिखाई दे रही हैं।

रविकांत सिंह राजपूत-सोनहत। देश में ही बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सभी लोग राम भक्ति में लीन दिखाई दे रहे है। फिर क्या नेता और क्या अभिनेता.... सब पर राम भक्ति का रंग चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी ने भी भगवान राम की आरती उतारते हुए और पूजा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

Share photo on Facebook
फेसबुक पर शेयर की फोटो

राम लहर के बीच पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र से विधायक रेणुका सिंह भी राम भक्ति में लीन नजर आई। रेणुका सिंह ने अपने सोशल मीडिया में एक राम भक्ति का वीडियो शेयर किया है। जिसमें रेणुका सिंह ने घर मे राम दरबार सजाया है और वह राम लला के दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित करती हुई नजर आ रही है। वहीं सोशल मीडिया में पोस्ट किए गए वीडियो में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक रेणुका सिंह राम के भक्ति गीतों पर झूमते हुए भी दिखाई दे रही है।

लोगों से दीप प्रज्वलित करने की अपील की

आपको बता दें कि, रेणुका सिंह उस विधानसभा क्षेत्र से विधायक है जहां से प्रभु श्री राम के चरण छत्तीसगढ़ राज्य में पड़े थे। भगवान श्रीराम वनवास के दौरान भरतपुर ब्लाक की मवई नदी पार कर हरचौका पहुंचे थे। आज 22 जनवरी को जब अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। तब भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह हरचौका में प्रभु श्री राम की आराधना विधानसभा क्षेत्र वासियों के साथ करती नजर आएंगी। विधायक रेणुका सिंह ने सभी से एक दिया कौशल्या के राम के नाम छत्तीसगढ़ के भांचा प्रभु श्री राम के नाम प्रज्वलित करने की अपील भी की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story