नशेड़ी कार चालक की बेरहमी: घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों को रौंद डाला, दो अन्य भी घायल

थाना विश्रामपुर
नौशाद अहमद-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक अनियंत्रित कार ने 2 मासूम बच्चों सहित कुल 4 लोगों को रौंद डाला। बताया जा रहा है कि, ढाई साल और तीन साल के दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल यह पूरी घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव का है।
मिली जानकारी अनुसार कार चालक शराब के नशे में धुत था। आरोपी ने घर के बाहर खेल रहे मासूमों पर कार चढ़ा दी। अन्य दो घायलो का अस्पताल में उपचार जारी है। मौके पर पहुँची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
सूरजपुर जिले में एक अनियंत्रित कार ने 4 लोगों को बेरहमी से रौंद डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। @SurajpurDist #Chhattisgarhnews #Surajpurnews pic.twitter.com/GbYCtdWj7w
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) May 10, 2025
बाइक रफ्तार में होने के कारण कार से टकरा गई
वहीं 6 अप्रैल 2025 को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क हादसा हो गया था। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था। यह हादसा चांदनी बिहरपुर थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव के पास की है। बाइक सवार कुदरगढ़ देवी धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। जिससे बाइक रफ्तार में होने के कारण कार से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई थी।
