BJP प्रत्याशी विनोद नारायण झा की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर

Vinod Narayan Jha, BJP candidate from Benipatti
X

बेनीपट्टी से बीजेपी उम्मीदवार विनोद नारायण झा।

जानिए बीजेपी कैंडिडेट विनोद नारायण झा की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।

BJP Candidate Vinod Narayan Jha Biography: विनोद नारायण झा को बिहार के मुख्य नेताओं में गिना जाता है। वह वर्तमान में बिहार के मधुबनी जिले की बेनीपट्टी विधानसभा सीट से विधायक हैं। नारायण झा बिहार सरकार में पूर्व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED)कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा विनोद नारायण झा बिहार बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं और मुख्य प्रवक्ता के रूप में काम करने का अनुभव भी है। पढ़िए विनोद नारायण का जीवन परिचय...

राजनीतिक सफर

विनोद नारायण झा के राजनीतिक सफर की शुरुआत जयप्रकाश नारायण के बिहार आंदोलन में सक्रिय रहकर की। इस वह तीन महीने के लिए जेल भी गए थे। नारायण झा की गिनती जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से निकले उन राजनीतिक योद्धाओं में की जाती है, जिन्होंने पिछले चार दशक में बीजेपी को मिथिलांचल में मजबूत करने का काम किया है। यह पहली बार साल 2005 में बीजेपी के टिकट पर बेनीपट्टी से विधायक बने। इसके बाद साल 2010 और साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भी इन्होंने यहां बीजेपी का परचम लहराया। वह वर्तमान में भी इस सीट पर विधायक हैं।

व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा

विनोद नारायण झा का जन्म 28 फरवरी साल 1957 को बिहार के मधुबनी जिले के घोंघौर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम बद्रीनारायण झा था। उनकी पत्नी गृहणी है और उनके बेटा का नाम विभय कुमार झा है। बीजेपी के इस दिग्गज नेता के बेटे को चिराग पासवान ने तोड़ लिया था और फिलहाल विनोद नारायण झा के बेटे बीजेपी में नहीं, बल्कि चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सदस्य हैं।

आपराधिक मामले

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता विनोद नारायण झा का नाम साल 2021 में मधुबनी में हुए हत्याकांड से जुड़ा था।

कुल संपत्ति

विनोद नारायण झा ने 2025 में दिए चुनावी हलफनामे के अनुसार, वह कुल 4 करोड़ 88 लाख संपत्ति के मालिक हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story