BJP प्रत्याशी रेणु देवी की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर

BJP Candidate Renu Devi
X
बीजेपी प्रत्याशी रेणु देवी। 
Biography of BJP candidate Renu Devi: जानिए बीजेपी कैंडिडेट रेणु देवी की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।

BJP candidate Renu Devi Biography: रेणु देवी बिहार की एक अनुभवी नेता हैं। वर्तमान में वह बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया विधान सभा सीट से बीजेपी की विधायक हैं। रेणु देवी 2020 से 2022 तक बिहार की सातवीं उपमुख्यमंत्री रही हैं। रेणु देवी की गिनती बिहार की प्रमुख महिला राजनेता के रूप में होती है। वह वर्तमान बिहार सरकार में पशु और मत्स्य संसाधन मंत्री हैं। पार्टी ने एक फिर उन्हें बेतिया विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। पढ़िए रेणु देवी की बायोग्राफी...

राजनीतिक सफर

रेणु देवी ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत बीजेपी महिला मोर्चा से औपचारिक रूप से की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की चंपारण जिले की क्षेत्रीय अध्यक्ष और फिर बाद में बिहार महासचिव बनी। साल 1995 में उन्होंने पहली बार नौतन विधानसभा सीट से अपना पहला चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद वह साल 2000 में पहली बार विधायक बनी और लगातार 2015 तक इस जीत को बरकरार रखा। हालांकि, साल 2015 में वह इस सीट पर जीतने में असफल रहीं। फिर साल 2020 में एक फिर बेतिया से विधायक बनीं। साल 2020 में रेणु देवी बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी, जो राज्य की राजनीति में एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी।

निर्वाचन क्षेत्र का नाम

बेतिया विधानसभा सीट से बीजेपी ने उन्हें एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले भी वह इस सीट पर 4 बार जीत चुकी हैं। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी के वसी अहमद से है।

व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा

रेणु देवी का जन्म 1 नवंबर 1959 को बिहार के बेतिया में एक संपन्न परिवार में हुआ था। उनके पिता बिहार में सिंचाई विभाग में इंजीनियर थे। वह शुरुआत से आरएसएस की विचारधारा से प्रभावित थी और यही जुड़ाव उनका राजनैतिक रास्ता बन गया। उनका विवाह साल 1973 में दुर्गा प्रसाद के साथ हुआ, लेकिन दुर्भाग्य के चलते साल 1979 में उनके पति का निधन हो गया। इनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। वहीं, अगर उनकी शिक्षा की बात करें, तो रेणु देवी ने महंथ दर्शन दास महिला महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर से बारहवीं तक की पढ़ाई की है।

कुल संपत्ति

साल 2020 में दायर किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, रेणु देवी लगभग 2.91 करोड़ रुपये की कुल चल अचल संपत्ति संपत्ति की मालकिन हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story