Bihar Politics: RCP सिंह ने थामा प्रशांत किशोर का हाथ, बिहार में बढ़ेगा जन सुराज का ग्राफ, नीतीश-तेजस्वी को झटका

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हुए आरसीपी सिंह।
Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गठबंधनों का दौर जारी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने रविवार (18 मई) को अपने दल 'आप सबकी आवाज़ पार्टी' का विलय जन सुराज पार्टी में कर दिया। पटना में प्रशांत किशोर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका औपचारिक ऐलान किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, जिस पार्टी में आज हमने 'आप सबकी आवाज़ पार्टी' का विलय किया है, उसका संक्षिप्त रूप है आशा। जिस पार्टी के साथ हम आए हैं, उसका नाम जन सुराज है। जन सुराज से बिहार की जनता को बहुत आशाएं हैं। हमारा लक्ष्य छोटा नहीं है। हम बिहार में तरक्की की बहुत उम्मीदें हैं।
#WATCH | पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी. सिंह ने कहा, "जिस पार्टी में आज हमने 'आप सबकी आवाज़ पार्टी' का विलय किया है उसका संक्षिप्त रूप है आशा और जिस पार्टी के साथ हम आए हैं उसका नाम है जन सुराज, जन सुराज से बिहार की जनता को बहुत आशाएं हैं... हमारा लक्ष्य छोटा नहीं है,… https://t.co/yju8ujaVIj pic.twitter.com/J0Q3bcet6P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2025
आरसीपी सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, आरसीपी सिंह हमारे बड़े भाई की तरह हैं। बिहार की सामाजिक व्यवस्था और सियासत की उन्हें बेहतर समझ है। उनकी भूमिका व्यवस्था बनाने वाले और नेतृत्व करने वाले की होगी।
#WATCH | पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "आर.सी.पी. सिंह हमारे बड़े भाई की तरह हैं, उन्हें बिहार की सामाजिक व्यवस्था और राजनीति की अच्छी समझ है। उनकी भूमिका इस व्यवस्था को बनाने वाले और इसका नेतृत्व करने वाले की होगी।" https://t.co/yju8ujaVIj pic.twitter.com/eEBL7vTYDN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2025
तेजस्वी बोले-जनता जानती है गठबंधन का राज
आरसीपी सिंह और प्रशांत किशोर की पार्टी के विलय पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। कहा, दोनों नेता JDU में रहे हैं। एक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और एक राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। यह गठबंधन कौन और क्यों करा रहा है, बिहार की जनता सब जानती है।
