BJP प्रत्याशी राणा रणधीर सिंह की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर

बीजेपी प्रत्याशी राणा रणधीर सिंह।
BJP candidate Rana Randhir Singh Biography: राणा रणधीर सिंह बिहार की राजनीति का एक जाना पहचाना नाम है। वो एक राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी पहचान बिहार के सक्रिय नेताओं के तौर पर होती है। राणा रणधीर सिंह बिहार में नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार में सहकारिता मंत्री पद पर कार्य कर चुके हैं। फिलहाल वह बिहार के मधुबन विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और एक फिर से बीजेपी ने उन्हें इसी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
राजनीतिक सफर
रणधीर सिंह बीजेपी के नेता हैं और राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। जिसे वह आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं । उनके पिता सीताराम सिंह बिहार के जाने माने नेता रह चुके हैं। स्वर्गीय नेता सीताराम शिवहर से सांसद और मधुबन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वह 2015 में बीजेपी में शामिल हुए और अभी भी इसी पार्टी के सदस्य हैं। राणा रणधीर सिंह अपने राजनीति करियर में बिहार सरकार में मंत्री रहे और फिलहाल वो मधुबन विधानसभा सीट से विधायक हैं।
निवार्चन क्षेत्र
राणा रणधीर सिंह बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में स्थित मधुबन से विधायक हैं। इस बार भी भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें इसी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस बार उनका मुकाबला आरजेडी का संध्या रानी से है।
व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा
राणा रणधीर सिंह का जन्म साल 1976 में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय सीताराम बिहार के एक प्रसिद्ध नेता थे। वह विधायक सांसद और बिहार सरकार में मंत्री भी रहे थे। फिलहाल राणा रणधीर सिंह भारतीय जनता पार्टी के नेता है और वो बिहार सरकार में नीतीश कैबिनेट में 2017 से 2022 तक सहकारिता मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं, अगर परिवार के अन्य सदस्यों की बात करें, तो रणधीर सिंह के दो और अन्य भाई हैं, राणा रणजीत सिंह और राणा रणवीर सिंह। रणजीत सिंह AIMIM के सदस्य हैं। वहीं, तीसरे भाई रणवीर सिंह फिलहाल राजनीति से दूर हैं।
शिक्षा
रणधीर सिंह ने स्नातक किया है। उन्होंने 1997 में बी.आई.टी. मेसरा (डीम्ड यूनिवर्सिटी रांची) से बी.ई. की डिग्री हासिल की है।
आपराधिक मामले
राणा रणधीर सिंह का 2020 में दिए गए चुनाव हलफनामे के अनुसार, उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
कुल संपत्ति
2020 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, राणा रणधीर सिंह के पास कुल 5.5 करोड़ रुपए की चल-अचल संपति है।
