एक्टिव मोड में प्रशांत किशोर: 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे पीके; जन सुराज में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव

Prashant Kishore Bihar Yatra
X

8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हार के बाद प्रशांत किशोर एक्शन में आ गए हैं। 8 फरवरी से बिहार यात्रा शुरू कर जन सुराज पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी है। पढ़ें पूरी खबर।

Prashant Kishor Bihar Yatra: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जन सुराज पार्टी को दोबारा मजबूत करने के लिए वे 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। इस दौरान पीके राज्य के अलग-अलग जिलों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की रणनीति पर काम करेंगे।

पश्चिम चंपारण से होगी बिहार यात्रा की शुरुआत

जन सुराज पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रशांत किशोर की बिहार यात्रा का पहला चरण 8 से 13 फरवरी तक चलेगा। इसकी शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले से होगी। पहले दिन 8 फरवरी को वे बगहा में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जबकि 9 फरवरी को बेतिया में संगठनात्मक चर्चा प्रस्तावित है।

छह जिलों में करेंगे संगठनात्मक बैठकें

यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर कई अहम जिलों का दौरा करेंगे। 10 फरवरी को वे मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), 11 फरवरी को दरभंगा, 12 फरवरी को मुजफ्फरपुर और 13 फरवरी को वैशाली पहुंचेंगे। इन बैठकों में जिला स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति तय की जाएगी।

चुनावी हार के बाद जन सुराज में मचा था घमासान

बता दें कि बिहार चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी ने सभी सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी। इस नतीजे के बाद पार्टी में असंतोष बढ़ गया था और कई पदाधिकारी व नेता पार्टी से अलग हो गए थे। इस हार को प्रशांत किशोर ने गंभीरता से लिया है और अब वे संगठन के पुनर्गठन की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

यात्रा के बाद होगा संगठन का पुनर्गठन

जन सुराज की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह बिहार यात्रा पार्टी को नए सिरे से सशक्त बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। संगठनात्मक पुनर्गठन और नव निर्माण पर चर्चा के बाद, हर जिले में बैठक के तीन दिनों के भीतर प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नई संगठनात्मक संरचना की घोषणा की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story