सीवान में रोड-शो: PM मोदी बोले-पंजे और लालटेन वालों ने बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई, हम इसे विकसित भारत का इंजन बनाएंगे

PM Modi Siwan visit
X

पीएम मोदी सीवान दौरा: पाटिलपुत्र-गोरखुपर वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी; बिहार को दी बड़ी सौगात    

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सीवान में मंच साझा करते हुए जल, रेल और बिजली से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
विज्ञापन

PM Modi Siwan visit Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ( शुक्रवार, 20 जून 2025) बिहार के सीवान जिले में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने एक दशक के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए बिहार की दुर्दशा के लिए कांग्रेस और आरजेडी को जिम्मेदार ठहराया। कहा, अपने शासनकाल में इन्होंने बिहार जंगलराज ला दिया। अब फिर से अपने पुराने कारनामे दोहराने के लिए प्रयारत हैं, लेकिन बिहार की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करने वाली।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का आत्मीय स्वागत किया। कहा, बिहार के लिए यह शुभ दिन है। पीएम मोदी ने इस दौरान बिहार को करोड़ों की सौगात दी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, प्रधानमंत्री आज 6 हजार करोड़ के परियेाजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने पाटिलपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने जल, रेल और बिजली से संबंधित कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भूूमिपूजन और उद्घाटन किया। कार्यक्रम की हर अपडेट के लिए हरिभूमि के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।

Live Updates

  • 20 Jun 2025 1:12 PM IST

    पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत: यात्रियों ने बताई खूबी  

    पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली यात्रा करने वाले टीचर ने कहा आज वंदे भारत पाटलिपुत्र से शुरू हो रही है। यह हाजीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए गोरखपुर जाएगी। पीएम मोदी ने बहुत बड़ी सौगात दी है। मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। एक महिला यात्री ने कहा, सफर के दौरान हमें यात्रा की पूरी जानकारी मिलती है। ट्रेन में कई तरह की सुविधाएं हैं। शौचालय अपने आप साफ होते हैं। सफाई अच्छी है और सीटें आरामदायक हैं। 

  • 20 Jun 2025 1:09 PM IST

    पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ  
    pm modi siwans visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाई।ट्रेन के पहले सफर में सभी यात्री विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के छात्र शामिल हुए। यात्रा को देखने के लिए स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी रही। 

  • 20 Jun 2025 1:07 PM IST

    बक्सर जलापूर्ति परियोजना का शिलान्यास 

    बिहार के सीवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन (AMRUT) 2.0 और ₹156.01 करोड़ की बक्सर जलापूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी। 

  • 20 Jun 2025 1:04 PM IST

    डिप्टी CM बोले-बिहार को 6 हजार करोड़ की सौगात

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि वे नमामि गंगे के माध्यम से यहां 6 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी, आप बिहार आते रहिए। जब ​​भी आप आते हैं, बिहार को सौगात देते हैं। बिहार आपके आने का इंतजार करता रहता है। 


  • 20 Jun 2025 1:01 PM IST

    नीतीश बोले-बेकार की टिप्पणियां करते हैं कुछ लोग 

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, जब से एनडीए सरकार बनी है, तब से हमने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है, लेकिन उससे पहले की सभी सरकारें, जो अब बेकार की टिप्पणियां करती रहती हैं, उन्होंने कभी कुछ नहीं किया। लोग अपने घरों से भी नहीं निकल पाते थे। उस समय बिहार में ऐसी बुरी स्थिति थी। क्या आपने पहले कभी इतनी बड़ी भीड़ देखी है, जितनी आज पीएम मोदी के लिए यहां जुटी है?

  • 20 Jun 2025 1:00 PM IST

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीवान में रोड शो कर लोगों का अभिवादन किया। सीवान में एक जनसभा में मंच पर आने पर पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री शुक्रवार को सीवान में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे, जो बिहार में बुनियादी ढांचे और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी।



WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

विज्ञापन
Next Story
विज्ञापन