पटना में भीषण हादसा: दनियावां-हिलसा हाईवे पर ट्रक ने मारी टक्कर, ऑटो सवार 10 श्रद्धालुओं की मौत

पटना में बड़ा सड़क हादसा: ऑटो और हाइवा की टक्कर में 8 की मौत, 5 घायल
Patna Truck Accident: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार (23 अगस्त) सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया है।
नालंदा जिले से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे फतुआ
मृतकों में 9 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। सभी लोग नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव के रहने वाले थे और गंगा स्नान के लिए फतुहा जा रहे थे। पुलिस ने उनके शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में भिजवा दिए हैं।
हादसे में इन्होंने गंवाई जान
पटना हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। पुलिस के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर चंदन कुमार के अलावा इस हादसे में गंगा देवी, संजू देवी, दीपिका पासवान, कुसुम देवी, कंचन पांडे, बबीता देवी, रेणु देवी, उदेशा देवी और काजल कुमारी समेत 9 महिलाओं की मौत हुई है।ऑटो में सवार थे 12 से 15 लोग
प्रत्यक्षदर्शी राजीव रंजन ने बताया कि ऑटो में 12 से 15 लोग सवार थे। सभी लोग गंगा स्नान करने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में करीब 8-9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 4-5 घायल घायल हैं। हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी है।
ऑटो के परखच्चे उड़े, ट्रक चालक फरार
हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। सड़क सुरक्षा के लिए कड़े नियमों की मांग की है। बताया कि एक्सीडेंट बहुत बीभत्स था। ट्रक की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं। सड़क पर खून से लथपथ लोग पड़े थे, लेकिन ट्रक चालक फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।
पटना ग्रामीण एसपी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यह लोग ऑटो से गंगा स्नान करने फतुहा जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. मरने वालों की पहचान की जा रही है।
