BJP प्रत्याशी नीतीश मिश्रा की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर

Jhanjharpur BJP candidate Nitish Mishra
X

झंझारपुर बीजेपी प्रत्याशी नीतीश मिश्रा 

जानिए बीजेपी कैंडिडेट नीतीश मिश्रा की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।

Biography Of BJP Candidate Nitish Mishra: बिहार की झंझारपुर विधानसभा सीट पर मिश्रा परिवार की मजबूत पकड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार इस सीट से नीतीश मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा 1972 से 1990 तक लगातार पांच बार विधायक चुने गए और अब इस सीट पर उनके उनके बेटे नीतीश मिश्रा भारतीय जनता पार्टी की तरफ से दावेदार हैं।

नीतीश मिश्रा अपनी पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। फिलहाल नीतीश मिश्रा बिहार सरकार में उद्योग मंत्री हैं। कभी यह सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन आज इस पर मिश्रा परिवार का दबदबा है। पढ़िए नीतीश मिश्रा की बायोग्राफी...

राजनीतिक सफर

नीतीश मिश्रा बिहार के प्रमुख राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता जगन्नाथ मिश्रा बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और चाचा ललित नारायण मिश्रा केंद्रीय रेल मंत्री रहे हैं। नीतीश मिश्रा ने पहली बार विधानसभा का चुनाव फरवरी 2005 में लड़ा और वह जीतने में सफल रहे, लेकिन इसके बाद में बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया। फिर इस साल अक्टूबर 2005 में एक ही साल में दूसरी बार बिहार विधानसभा का चुनाव हुआ और नीतीश मिश्रा ने एक बार फिर इस सीट पर जीत हासिल की।

इसके बाद साल 2010 में नीतीश मिश्रा ने इस सीट पर 1 लाख से अधिक वोटों से ऐतिहासिक जीत हासिल की। साल 2014 में नीतीश मिश्रा ने जेडीयू को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया और 2015 के विधानसभा चुनाव में वह आरजेडी के प्रत्याशी से हार गए। यह उनकी पहली राजनीतिक हार थी। साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश मिश्रा ने एक बार फिर से इस सीट पर जीत हासिल की। फिलहाल वह नीतीश सरकार में उद्योग मंत्री हैं।

निर्वाचन क्षेत्र

भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश मिश्रा को झंझारपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इस सीट पर नीतीश मिश्रा के पिता जगन्नाथ मिश्रा लगातार 5 बार विधायक बने थे। जगन्नाथ मिश्रा बिहार के 3 बार मुख्यमंत्री रहे हैं। वहीं, इस बार नीतीश मिश्रा का सीधा मुकाबला सीपीआई के राम नारायण यादव से होगा।

व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा

नीतीश मिश्रा बिहार के प्रमुख राजनीतिक परिवार से आते हैं। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। नीतीश मिश्रा झंझारपुर विधानसभा सीट से 4 बार विधायक चुने जा चुके हैं। इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और नीतीश मिश्रा के पिता जगन्नाथ मिश्रा इस सीट 5 बार जीत हासिल कर चुके हैं। नीतीश मिश्रा परिवार की चौथी पीढ़ी है, जो बिहार की राजनीति में सक्रिय है। नीतीश मिश्रा का जन्म 9 जुलाई 1973 को बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर क्षेत्र में हुआ था। इनकी पत्नी का नाम रिचा मिश्रा है, जो राजनीति दूर रहती हैं। इसके अलावा उनके दो बेटे हैं।

शिक्षा

नीतीश मिश्रा ने भारत और विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की है। उनकी स्कूली शिक्षा पटना के सेंट माइकल हाई स्कूल से हुई है। इसके बाद स्नातक दिल्ली के जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय (1994) से किया है। उन्होंने MBA मास्ट्रिच्ट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, नीदरलैंड्स (1995) से किया है। स्नातकोत्तर डिप्लोमा उन्होंने यूनाइटेड किंगडम (1998) के हल विश्वविद्यालय (University of Hull) से किया है। इसके अलावा नीतीश मिश्रा को अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के जॉन एफ. कैनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट (Harvard Kennedy School) से विशेष प्रमाण पत्र मिला हुआ है।

संपत्ति

दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, नीतीश मिश्रा के पास कुल 7.94 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story