NEET छात्रा मौत केस: हॉस्टल में क्या हुआ था, क्यों लड़कियां चिल्ला रही थीं? छात्रा को कौन लेकर भागा? CCTV फुटेज ने खोले कई राज

NEET Student Death Case CCTV
X

NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत से जुड़ा CCTV वीडियो सामने आया है।

NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत से जुड़ा एक CCTV वीडियो सामने आया है। फुटेज में हॉस्टल में रूम के बाहर की गतिविधियां, दरवाजा खुलने की कोशिश और छात्रा को बाहर ले जाने का पूरा घटनाक्रम दिखता है।

NEET Student Death Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत का मामला अब और पेचीदा होता जा रहा है। इस प्रकरण में CBI जांच की अनुशंसा हो चुकी है, वहीं अब एक CCTV फुटेज सामने आया है जिसे जांच के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

सुबह करीब चार बजे की रिकॉर्डिंग

बताया जा रहा है कि यह वीडियो अल सुबह करीब 3:50 बजे का है। फुटेज में छात्रा के कमरे के बाहर की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं, जिससे यह समझने की कोशिश की जा रही है कि उस वक्त हालात कैसे थे।

कमरे के बाहर जुटीं छात्राएं

सामने आए वीडियो में दिखता है कि कुछ छात्राएं छात्रा के कमरे के बाहर इकट्ठा होती हैं। वे उसे नाम लेकर आवाज देती हैं और दरवाजा खोलने को कहती हैं, लेकिन भीतर से कोई हलचल नजर नहीं आती।

दरवाजा न खुलने पर बढ़ी घबराहट

जब काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती, तो छात्राओं की बेचैनी बढ़ जाती है। एक छात्रा टेबल पर चढ़कर कमरे के अंदर देखने की कोशिश करती है, वहीं बाकी छात्राएं लगातार दरवाजा पीटती रहती हैं।

मौके पर पहुंची महिला और फिर एक पुरुष

कुछ ही देर में एक महिला वहां पहुंचती है और छात्राओं से बात करने के बाद खुद भी दरवाजा खटखटाने लगती है। इसके बाद एक पुरुष मौके पर आता है, जो कमरे के भीतर झांकने की कोशिश करता है।

कुंडी खुलते ही मचा हड़कंप

इसके बाद एक छात्रा टेबल पर चढ़कर किसी तरह अंदर से कुंडी खोलती है। दरवाजा खुलते ही कमरे के भीतर से रोने या घबराहट जैसी आवाजें सुनाई देती हैं।

पानी लाने दौड़ीं छात्राएं

कमरे के अंदर का दृश्य देखकर कुछ छात्राएं तुरंत बाहर निकलती हैं और पानी लेकर वापस आती हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उस समय स्थिति बेहद गंभीर थी।

बेहोशी की हालत में बाहर लाई गई छात्रा

कुछ मिनट बाद एक व्यक्ति छात्रा को बेहोशी की हालत में गोद में उठाकर कमरे से बाहर ले जाता है। इसके बाद अन्य छात्राएं भी कमरे से बाहर निकलती दिखाई देती हैं।

जांच एजेंसियों के सामने कई सवाल

CCTV फुटेज के सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि छात्रा की हालत कब बिगड़ी, समय पर क्या कदम उठाए गए और मदद कितनी तेजी से पहुंची।

CBI जांच में निर्णायक हो सकता है वीडियो

फिलहाल इस मामले की जांच CBI को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। सामने आया यह CCTV फुटेज जांच एजेंसी के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता है, जिससे इस रहस्यमयी मौत की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story