बिहार चुनाव 2025: LJP (रामविलास) ने जारी की पहली सूची, 14 प्रत्याशियों के नाम तय

Bihar Election 2025 chirag paswan ljp r candidate list
X
चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामबिलास ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहली सूची जारी की। गोविंदगंज से राजू तिवारी सहित 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Bihar Election 2025: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहली सूची जारी की। गोविंदगंज से राजू तिवारी सहित 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 को अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 14 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को मंजूरी दी।

देखें लिस्ट

सूची के अनुसार गोविंदगंज से राजू तिवारी, सिकटा से राजकुमार सिंह, वीरपुर (सहरसा) से अमरेश कुमार सिंह, नारकटियागंज से पंकज तिवारी, रानीगंज (अजा) से धर्मेन्द्र पासवान, दरभंगा ग्रामीण से मो. वसीम अहमद, समस्तीपुर से संजय कुमार सिंह, चांदन (सुरक्षित) से मनोज पासवान, कहलगांव से रामदेव यादव, जमालपुर से संजय कुमार सिंह, बलरामपुर से प्रदीप कुमार सिंह, बक्सर से रामबाबू प्रसाद सिंह, बरौनी से शिवजी सिंह और आरा से प्रकाश कुमार को टिकट दिया गया है।

यह सूची चिराग पासवान के नेतृत्व में तैयार की गई है, जो बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं।

29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है चिराग की पार्टी

NDA में सीट शेयरिंग के तहत चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) को कुल 29 सीटें दी गईं। हालांकि, पार्टी ने अपने सहयोगी दलों की कुछ सीटों पर भी दावा ठोक दिया था, जिससे गठबंधन के भीतर हल्की तनाव और असहजता की स्थिति बन गई। इस मतभेद की झलक केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के हालिया बयानों में भी साफ दिखाई दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story