JDU प्रत्याशी कोमल सिंह की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर

Komal Singh is the JDU candidate for the Gaighat seat
X

कोमल सिंह गायघाट सीट जेडीयू उम्मीदवार।

जानिए जेडीयू कैंडिडेट कोमल सिंह की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।

JDU प्रत्याशी कोमल सिंह की बायोग्राफी: कोमल सिंह बिहार की युवा नेता हैं। वह एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके पिता जनता दल यूनाइटेड के एक वरिष्ठ नेता हैं, जो फिलहाल एमएलसी हैं। इसके अलावा कोमल सिंह की मां बिहार के वैशाली से सांसद है। कोमल सिंह बिहार की राजनीति में एक उभरता हुआ चेहरा हैं। वह जनता दल यूनाइटेड की नेता हैं। जनता दल यूनाइटेड ने कोमल सिंह को मुजफ्फरपुर जिले की गायघाट विधानसभा सीट से टिकट दिया है। पढ़िए उनकी बायोग्राफी...

राजनीतिक सफर

कोमल सिंह बिहार के एक राजनीतिक परिवार में पली-बढ़ीं, जिसने उन्हें सामाजिक रूप से जिम्मेदार बनाया। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी मां वीणा देवी के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया। इसी दौरान बिहार के जमीनी हालात देखकर उन्होंने अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर राजनीति में आने का फैसला किया।

इसके बाद उन्होंने अपने जीवन का पहला चुनाव साल 2020 में मुजफ्फरपुर की गायघाट सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की उम्मीदवार के रूप में लड़ा। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वह लगभग 37,000 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रही थीं। इस हार के बाद कोमल सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) छोड़ दी और जेडीयू में शामिल हो गईं।

निर्वाचन क्षेत्र

कोमल सिंह को जनता दल यूनाइटेड ने मुजफ्फरपुर जिले की गायघाट विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इस सीट पर उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी निरंजन राय से होगा।

व्यक्तिगत जानकारी

कोमल सिंह बिहार राज्य की 30 साल की एक युवा नेता हैं। वह बिहार के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से आती हैं, जहां राजनीति उनके घर-परिवार का एक अंग है। उनके पिता दिनेश प्रताप सिंह जेडीयू के वरिष्ठ नेता हैं। वह बिहार विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य हैं, जो स्थानीय राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं। इसके अलावा कोमल सिंह की मां वीणा देवी वर्तमान में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से वैशाली लोकसभा क्षेत्र की सांसद हैं।

शिक्षा

वहीं अगर कोमल सिंह की शिक्षा की बात करें, तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा उनके पास एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की भी मास्टर डिग्री है, जिसे उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय से प्राप्त किया है। एमबीए करने के बाद उन्होंने दो साल तक टाटा ग्रुप ऑफ कंपनी में सीनियर हेड अंडरराइटर और उत्तर भारत की मैनेजर के रूप में काम किया।

आपराधिक मामले

कोमल सिंह साफ-सुथरी छवि वाली बिहार की एक युवा नेता हैं। उन्हें बिहार की राजनीति में एक उभरते हुए चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वहीं साल 2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, कोमल सिंह पर कोई भी आपराधिक मामला नहीं है।

संपत्ति

2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, कोमल सिंह 29.65 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालिक हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story