Bihar elections: पत्नी को 4 दिन से मना रहा हूं... बिहार चुनाव में एंट्री के बाद बोले खेसारी लाल यादव

Khesari Lal Yadavs entry in Bihar elections
X

भोजपुरी गायक और एक्टर खेसारी लाल यादव मीडिया से बातचीत के दौरान। 

भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल भी बिहार चुनाव के महायुद्ध में कूद चुके हैं। वे अपने भइया यानी तेजस्वी यादव के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। साथ ही, पत्नी को भी मना रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल भी इस महायुद्ध में कूद चुके हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि वे अपनी पत्नी को चार दिनों से चुनाव लड़ने के लिए मना रहा हूं। अगर वो मान जाती हैं, तो नामांकन दाखिल करेंगी अन्यथा सिर्फ प्रचार करके भइया (तेजस्वी यादव) को जिताने की कोशिश करूंगा।

मीडिया ने खेसारी लाल यादव से सवाल पूछा था कि आपकी पत्नी चंदा देवी किष्किंघा से चुनाव लड़ेंगी? इस पर जवाब देते हुए भोजपुरी एक्टर ने कहा कि वो लड़ना चाहती थी। मैं भी चाहता हूं कि मेरी पत्नी चुनाव लड़ें, लेकिन उन्हें मनाना बहुत मुश्किल हो गया है। वो हाउस वाइफ हैं, दो बच्चों की मां हैं। अपने बच्चों के भविष्य को लेकर मां हमेशा सोचती है। उन्होंने बच्चों की परवरिश में किसी तरह की कमी नहीं की है। तो उनको लगता है कि अगर यहां से चली गई तो वक्त देना पड़ेगा।

मैं भी चाहता हूं कि वो भी यहां पर वक्त दे। ये भी दुविधा बनी है। मैं उन्हें 4 दिन से मना रहा हूं। लेकिन वह चुनाव नहीं लड़ना चाहती है। अभी एक से दो दिन का समय बाकी है। अगर वह मान जाती है तो नामांकन दाखिल किया जाएगा। अगर चुनाव नहीं लड़ती है तो वह 17-18 दिन बाद स्वयं चुनाव प्रचार करेंगे।

बिहार में होना चाहिए बदलाव

खेसारी लाल यादव ने कहा कि बिहार में जो विकास होना था, वह विकास अभी तक नहीं हुआ है। तेजस्वी यादव ने ही 17 महीने के कार्यकाल में बदलाव किया, उन्हें पूरा मौका मिलना चाहिए। एक सवाल के जवाब में कहा कि वो भविष्य में भी कोशिश करेंगे कि वो स्वयं चुनाव न लड़े बल्कि अपनी पत्नी चंदा के रूप में अपनी खुशी देखूं। उनसे पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद पर कहा कि ऐसे विवाद अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे विवाद नहीं होने चाहिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story