JDU प्रत्याशी कविता साह की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर

मधेपुरा विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी कविता साह
JDU प्रत्याशी कविता साह की बायोग्राफी: बिहार की राजनीति में कविता शाह को उभरती हुई महिला नेता के तौर पर देखा जा रहा है। इनको जनता दल यूनाइटेड ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मधेपुरा विधानसभा सीट से टिकट दिया है, जो कि एक यादव वोटर्स बाहुल्य क्षेत्र है। इस सीट को राष्ट्रीय जनता दल के गढ़ के रूप में जाना जाता है।
जनता दल यूनाइटेड ने कविता को प्रत्याशी बनाकर एक नये सामाजिक समीकरण को साधने का प्रयास किया है। इसका कारण यह कि इस सीट को यादव नेताओं की सीट माना जाता है। कविता साह अति पिछड़े वर्ग से आती हैं। ऐसा करके नीतीश कुमार ने एक नया राजनीतिक दांव चल दिया है। पढ़िए उनकी बायोग्राफी...
राजनीतिक सफर
कविता साह एक युवा नेता हैं और उन्हें बिहार की राजनीति में एक उभरती हुई महिला नेता के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत स्थानीय राजनीति से की है और अब वह राज्य की राजनीति में अग्रसर हैं। उनके राजनीतिक जीवन में बड़ा मोड़ 2022 में आया, जब वह मधेपुर की नगर परिषद की मुख्य पार्षद (अध्यक्ष) चुनी गईं। इस चुनाव को उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद उनकी राजनीतिक सफलता और शैक्षणिक योग्यता उन्हें जेडीयू में लाने में सफल रही।
निर्वाचन क्षेत्र
जनता दल यूनाइटेड ने कविता साह को मधुपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इस सीट राष्ट्रीय जनता दल का गढ़ माना जाता है, क्योंकि यह यादव बाहुल्य सीट है।
व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा
कविता कुमारी साह की जन्म साल 1988 में हुआ था। उनके पति का नाम अमोल कुमार है, जो एक समाजसेवी और व्यवसायी हैं। वह वैश्य यानी कि तेली समुदाय से आती हैं, जिन्हें बिहार में अति पिछड़ा वर्ग में रखा गया है। कविता कुमारी साह ने पोस्ट ग्रेजुएट किया है। इन्होंने स्नातक 2012 में मधेपुरा के आरपीएम कॉलेज से किया। इसके बाद 2017 में मधेपुरा स्थित भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट किया।
आपराधिक मामले
2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, कविता कुमारी की छवि एक साफ सुथरी महिला नेता के रूप में उभर कर सामने आई। इस हलफनामे के मुताबिक कविता कुमारी पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
कुल संपत्ति
2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, कविता कुमारी साह के पास कुल 1.35 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है।
