Bihar Budget 2026: पीएम किसान के साथ कर्पूरी सम्मान निधि का तोहफा, किसानों को अब मिलेंगे सालाना ₹9000

Bihar Budget 2026 PM Kisan Yojana Karpoori Thakur Kisan Samman Nidhi
X

पीएम किसान योजना के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि शुरू की गई, जिससे अब किसानों को साल में 9000 रुपये मिलेंगे।

बिहार सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। पीएम किसान योजना के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि शुरू की गई, जिससे अब किसानों को साल में 9000 रुपये मिलेंगे।

Karpoori Thakur Kisan Samman Nidhi: बिहार सरकार ने किसानों के लिए बजट 2026 में बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ-साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना शुरू करने का फैसला किया है, जिससे राज्य के किसानों को अब सालाना 6 हजार नहीं बल्कि 9 हजार रुपये की सहायता मिलेगी।

कर्पूरी ठाकुर के नाम पर नई योजना

मंगलवार को बिहार विधानमंडल में पेश बजट में वित्त मंत्री ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 3000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह राशि भी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

कैसे मिलेगा 9000 रुपये का लाभ?

फिलहाल केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये मिलते हैं। अब बिहार सरकार की नई योजना के तहत हर किस्त में 1000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इस तरह, हर किस्त में किसानों को कुल 3000 रुपये और साल भर में 9000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।

NDA के चुनावी वादे पर अमल

एनडीए ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपने संकल्प पत्र में किसानों को अतिरिक्त सहायता देने का वादा किया था। चुनाव जीतने के बाद नीतीश सरकार ने अपने पहले पूर्णकालिक बजट में इस वादे को पूरा करने का ऐलान कर दिया है।

73 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा फायदा

सरकार के मुताबिक इस नई योजना का लाभ राज्य के करीब 73 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा। इससे छोटे और सीमांत किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में राहत मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story