बिहार चुनाव 2025: जीतन राम माझी की दो टूक, 15 सीट न मिलीं छोडेंगे NDA को साथ

बिहार चुनाव: जीतन राम माझी की दो टूक, 15 सीट न मिलीं छोडेंगे NDA को साथ
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 से पहले एनडीए (NDA) में तनाव बढ़ता दिख रहा है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने स्पष्ट कहा कि उन्हें 15–20 सम्मानजनक सीटें न मिलीं तो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) 100 सीटों पर अकेले प्रत्याशी उतारेगी।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) चीफ माझी रविवार (14 सितंबर) को बोधगया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सख्त तेवर दिखाते हुए एनडीए अल्टीमेटम दे दिया है।
जीतन मांझी का क्या है प्लान?
- जीतनराम मांझी ने खास रणनीति के तहत NDA से अलग होने की चेतावनी दी है। बताया कि 2025 में हम को मान्यता प्राप्त दल बनाना है। इसके लिए 8 सीटों पर जीत या 6% वोट शेयर जरूरी है।
- मांझी ने कहा, हर विधानसभा क्षेत्र में हमारे पास 10–15 हजार वोटर हैं। एनडीए से अगर 15-20 सीटें नहीं मिलीं, तो हम अकेले 100 सीटों पर लड़ेंगे। इससे 6% वोट पाना संभव है।
पहले 40 सीटों की थी डिमांड
जीतनराम मांझी ने 2 सितंबर को एक सभा में 30-40 पर चुनाव लड़ने का दावा किया था। तब उन्होंने बताया कि कम से कम 20 विधायक विधानसभा पहुंचएंगे। ताकि, सरकार में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए भूमि और आवास योजना का बजट बढ़वाने जैसे मुद्दों पर दबाव बना सकें।
ब्राह्मणवाद पर हमला, गरीबों को बढ़ावा
मांझी ने बिना नाम लिए कुछ नेताओं पर टिकट बेचने और पार्टी बदलने का आरोप लगाया। कहा, हम गरीबों को टिकट देते हैं। जबकि, कुछ नेता पैसा देकर टिकट लेते हैं और बाद में पाला बदल लेते हैं।
उन्होंने ब्राह्मणवाद का विरोध करते हुए अपने समाज को चिन्हित उम्मीदवार को वोट देने की अपील की। कहा, महादलितों के साथ बूथ स्तर पर अन्याय होता है।
2020 चुनाव: 7 में से 4 सीटें जीतीं
पिछले विधानसभा चुनाव (2020) में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने एनडीए गठबंधन के तहत 7 सीटों पर चुनाव लड़ा और 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी न सिर्फ प्रत्याशी बल्कि अपने विधायक भी बढ़ाना चाहती है।
NDA में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल
सूत्रों के अनुसार, NDA में सीट बंटवारे पर अंतिम सहमति लगभग बन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, JDU को 102 सीट, बीजेपी को 101 और LJP (R) को 20 सीटें मिलने की उम्मीद है। जबकि, केंद्रीय मंत्री माझी की HAM और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोकमोर्चा (RLM) 10-10 सीटें लड़ सकती हैं। अधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। मांझी कम से कम 15 सीटें चाहते हैं।
