DM Transfer: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, पटना सहित कई जिलों के डीएम बदले

बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, पटना सहित कई जिलों के डीएम बदले
X
बिहार सरकार ने शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएम त्यागराजन को पटना का नया डीएम नियुक्त किया गया है।

Bihar DM Transfer: बिहार सरकार ने शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस तबादले में राज्य के अनेक जिलों के जिलाधिकारी (DM) और प्रमंडलीय आयुक्त बदले गए हैं।

पटना के डीएम बदले, गया जी के डीएम को नई जिम्मेदारी
पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह का तबादला करते हुए उन्हें पटना प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। उनके स्थान पर गया जी के जिलाधिकारी एसएम त्यागराजन को पटना का नया डीएम नियुक्त किया गया है।

किसकी कहां हुई नियुक्ति?, देखिए लिस्ट:

  • राजीव रौशन (दरभंगा डीएम) ➝ सारण प्रमंडल के आयुक्त
  • कौशल किशोर ➝ दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त
  • अवनीश कुमार सिंह (मुंगेर डीएम) ➝ मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त
  • राजकुमार (कम्फेड निदेशक) ➝ तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त
  • हिमांशु कुमार राय ➝ भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त
  • नवीन कुमार (परिवहन आयुक्त) ➝ खगड़िया के डीएम
  • कौशल कुमार (सुपौल डीएम) ➝ दरभंगा के डीएम

अन्य जिलों में डीएम के बदलाव:

  • कुंदन कुमार (पूर्णिया डीएम) ➝ नालंदा के डीएम
  • अरविंद कुमार वर्मा (मधुबनी डीएम) ➝ मुंगेर के डीएम
  • धर्मेंद्र कुमार ➝ पश्चिमी चंपारण के डीएम
  • नवदीप शुक्ल ➝ बांका के डीएम
  • आनंद शर्मा ➝ मधुबनी के डीएम
  • नवीन (अपर सचिव) ➝ जमुई के डीएम
  • विद्यानंद सिंह ➝ बक्सर के डीएम
  • सुनील कुमार ➝ कैमूर के डीएम
  • पवन कुमार ➝ गोपालगंज के डीएम
  • शशांक शुभांकर ➝ गया के डीएम
  • आदित्य प्रकाश ➝ सीवान के डीएम
  • सावन कुमार ➝ सुपौल के डीएम
  • वर्षा सिंह ➝ वैशाली के डीएम
  • अंशुल कुमार ➝ पूर्णिया के डीएम
  • दीपक कुमार ➝ सहरसा के डीएम

यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story